Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हिमालयन नवरंग दाल (रयांश) प्रोटीन और फाइबर से होती है भरपूर, शेल्फ लाइफ भी होती है लंबी

Ricebean or ryans :  रयांश दाल स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इसे कई नामों से जाना जाता है। आइए जानते हैं इस दाल से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ क्या हैं?

हिमालयन नवरंग दाल (रयांश) प्रोटीन और फाइबर से होती है भरपूर, शेल्फ लाइफ भी होती है लंबी

Written by Kishori Mishra |Updated : January 15, 2024 9:30 AM IST

Ricebean or ryans : हमारे देश के अलग-अलग राज्यों में खानपान का तरीका और खाने की चीजों में काफी ज्यादा भिन्नता होती है। दाल से लेकर अनाज तक में काफी ज्यादा बदलाव होता है। मैदानी इलाकों में मिलने वाली दालों जैसे- अरहर, मसूर, मूंग इत्यादि के बारे में कई लोग जानते हैं। लेकिन क्या आप हिमालयन बेल्ट में मिलने वाले हर दाल से वाकिप हैं? शायद आप में से कई लोगों को मालूम ही न हो कि पहाड़ों पर कौन-कौन सी दालें होती हैं। पहाड़ों पर मिलने वाली दालें स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होती हैं, जिस लिस्ट में नौरंगी (रयांश) दाल भी शामिल है। रयांश की दाल नौ रंगों का मिश्रण है, इसलिए कई लोग इस दाल को हिमालयन नवरंग से भी जानते हैं। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी ज्यादा गुणकारी होता है। इस दाल को उत्तराखंड के अलावा, नेपाल, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी उगाई जाती है। आइए जानते हैं इस विशेष दाल से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ क्या हैं?

नौरंगी दाल में मौजूद पोषक तत्व?

यह अत्यधिक पौष्टिक दाल है, जिसमें विटामिन ए, बी और सी के अलावा प्रोटीन, फाइबर, आयरन और खनिज इत्यादि पाया दाता है। इसे आप डायरेक्ट पका सकते हैं या फिर अन्य दालों में मिक्स करके इस दाल को भी तैयार किया जाता है। इस दाल को सबसे हल्की दालों में से एक मानी जाती है। यह यूरिक एसिड में भी काफी हेल्दी होता है।

नौरंगी (रयांश ) दाल के फायदे क्या हैं?

हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा

यह रंगीन दाल आपके हार्ट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड शरीर की सूजन को कम करता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाता है। इतना ही नहीं, इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा होता है, जो आपके हार्ट हेल्थ को बढ़ावा दे सकता है।

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण

रयांश की दाल में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व और फाइबर भरपूर रूप से होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम कर सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रख सकता है। इससे आप कैंसर जैसे खतरों को कम कर सकते हैं।

गट हेल्थ में बढ़ावा

नौरंगी दाल फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत है, जो आंतों के लिए काफी ज्यादा हेल्दी माना जाता है। यह आपके मल त्याग को आसान बनाता है। अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है, तो इस दाल को अपने आहार में शामिल करें। इससे गट हेल्थ को बढ़ावा मिल सकता है।

पीरियड्स की परेशानी

दिसंबर 2012 में जर्नल ऑफ फूड साइंस में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, नौरंगी दाल मासिक धर्म संबंधी समस्याओं को दूर कर सकता है। इसमें फोलेट की अधिकता होती है, दो प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के लिए जरूरी माना जाता है। यह गर्भ में पल रहे बच्चों के जन्मजात विकलांगताओं को कम करता है। साथ ही हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए बेहद जरूरी माना जाता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

रयांश के दाल स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी माने जाते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अपने आहार में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।