... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 2, 2020 1:02 PM IST
Rice Bran Oil Benefits: राइस ब्रान ऑयल के फायदे और नुकसान | TheHealthSite Hindi
राइस ब्रान ऑयल (Rice Bran Oil) चावल की भूसी से बनने वाला तेल है. राइस ब्रान आयल को एक फायदेमंद वनस्पति तेल (Rice Bran Oil Benefits) के तौर पर जाना जाता है. चावल की भूसी से राइस ब्रान ऑयल बनता है इसलिए इसमें फैट की मात्रा नहीं होती है. डॉक्टर्स व डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि राइस ब्रान ऑयल या चावल की भूसी का तेल कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में फायदेमंद होता है. डाइट चार्ट बनाने वाले डाइट एक्सपर्ट्स हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को राइस ब्रान ऑयल का सुझाव देते हैं. हाल के वर्षों में रिफाइंड ऑयल के नुकसान को देखते हुए राइस ब्रैन आयल का सेवन बढ़ रहा है. हार्ट रोग या हृदय रोग से बचाने के लिए राइस ब्रान ऑयल का सेवन करते हैं. चावल के छिलके या भूसी से बनने की वजह से यह पूरी तरह से वनस्पति तेल होता है.
आइए जानते हैं राइस ब्रैन ऑयल के फायदे (Benefits of Rice Bran Oil) क्या-क्या हैं. हम यहां पर राइस ब्रान ऑयल के फायदे और नुकसान दोनों पर बात कर रहे हैं.
डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि राइस ब्रान ऑयल में फैट न के बराबर होता है. बैड कोलेस्ट्राल लेवल को कम करने के लिए राइस ब्रैन ऑयल का सेवन फायदेमंद होता है. डेली डाइट में रिफाइंड ऑयल की जगह पर राइस ब्रैन आयल का सेवन ज्यादा लाभदायक होता है. क्या ब्राउन राइस शुगर फ्री होता है ?
कई शोध यह बताते हैं कि राइस ब्रान ऑयल में टोकोफेरोल्स और टॉकटरिनोल्स यौगिक पाये जाते हैं. इन दोनों यौगिकों की मदद से शरीर कैंसर से लड़ता है. यह दोनों यौगिक फ्री रैडिकल्स की वजह से होने वाले कैंसर से बचाव करते हैं.
हाल के वर्षों में कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ा है. खुद को कैंसर से बचाने के लिए राइस ब्रैन ऑयल का सेवन कर सकते हैं. सिर्फ फायदे ही नहीं, अरंडी के तेल के नुकसान भी जान लें.
डाइट एक्सपर्ट्स वजन घाटने के लिए राइस ब्रैन ऑयल या चावल की भूसी से बनने वाले तेल की सलाह देते हैं. राइस ब्रान ऑयल में ट्रांस फैट और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है. मोटापा कम करने के लिए आप अपनी वेट लॉस डाइट प्लान में इसे शामिल कर सकते हैं.
हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं की राइस ब्रैन आयल में लिवर की सफाई वाले गुण होते हैं. जो लोग फैटी लिवर या पाचन की समस्या के शिकार होते हैं उनके लिए राइस ब्रान ऑयल फायदे मंद होता है. लिवर को मजबूत बनाने के लिए भी राइस ब्रान आयल का सेवन किया जा सकता है.
चावल की भूसी से बनने वाले राइस ब्रान ऑयल में विटामिन ई पाया जाता है. त्वचा की देखभाल के लिए विटामिन ई का विशेष महत्व है. ब्यूटी एक्सपर्ट्स मानते हैं कि राइस ब्रैन ऑयल के सेवन से त्वचा को पो,षण मिलता है. राइस ब्रॉन आयल के सेवन से स्किन ग्लोइंग बनी रहती है.
राइस ब्रान ऑयल एंटी एजिंग भी होता है. डेली डाइट में राइस ब्रान का सेवन करने से फ्री रेडिकल का प्रभाव कम होता है. बढ़ती उम्र में झुर्रियों बढ़ने लगती हैं. बुढ़ापे से बचने के लिए आप एंटी एजिंग राइस ब्रान तेल का सेवन कर सकते हैं.
अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में राइस ब्रान ऑयल को शामिल करना चाहिए. बालों को मजबूत बनाने के लिए राइस ब्रैन आयल में फेरुलिक एसिड होता है. राइस ब्रान ऑयल में विटामिन ई और ओमेगा 3 पैठी एसिड भी पाया जाता है जो बालों के पोषण के लिए जरूरी होता है.
कुछ शोध यह बताते हैं कि महिलाओं में रजोनिवृत्ति या मेनोपॉज की वजह से होने वाली परेशानियों को कम करने में राइस ब्रॉन आयल लाभदायक होता है. राइस ब्रान आयल महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है. महिलाओं को अपनी त्वचा की देखभाल और सेक्सुअल हेल्थ के लिए राइस ब्रान तेल का सेवन जरूर करना चाहिए.
वैसे तो चावल की भूसी से बनने वाले राइस ब्रान ऑयल के को खास नुकसान नहीं हैं. लेकिन बहुत अधिक मात्रा में खाने पर इसके कुछ साइस इफेक्ट्स भी हो सकते हैं. राइस ब्रान ऑयल के नुकसान से बचने के लिए कुछ जरूरी टिप्स आपको ध्यान में रखना चाहिए.