इन 5 चीजों से लिवर की गंदगी एक ही झटके में करें बाहर, डैमेज होने का खतरा भी होगा कम

Liver Detox Drinks : लिवर शरीर का अहम अंग होता है, जो खाने को पचाने जैसे कई काम करता है। हालांकि, इसे समय-समय पर साफ करना बहुत जरूरी होता है। आइए आपको बताते हैं कि लिवर को डिटॉक्स करने के लिए किन चीजों का सेवन करना फायदेमंद होता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : November 25, 2025 5:38 PM IST

How can I clean out my liver : लिवर की परेशानी आज के समय में काफी ज्यादा कॉम हो चुकी है। लिवर की परेशानी लंबे समय तक होने की वजह से इसके डैमेज होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। मामूल हो कि लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग होता है, जो खाने को पचाने, ब्लड को साफ करने और शरीर को ऊर्जा देने जैसे कई काम करता है। ऐसे में अगर लिवर की सफाई ना हो, तो इससे शरीर की कई एक्टिविटी प्रभावित होती हैं। ऐसे में लिवर को समय-समय पर डिटॉक्स करते रहना चाहिए।

दरअसल, भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खान-पान और स्मोकिंग-ड्रिंकिंग जैसी खराब आदतों से लिवर में फैट जमा होने लगता है, जो लिवर की कार्य प्रणाली को बाधित करता है। इसके अलावा, लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर का जोखिम भी बढ़ जाता है। हालांकि, लिवर को साफ करना बहुत आसान होता है। कुछ घरेलु नुस्खों की मदद से भी इसे डिटॉक्स किया जा सकता है।

लिवर की गंदगी कैसे करें साफ?

नींबू पानी से लिवर में जमा गंदगी करें साफ

नींबू पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यदि रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पिया जाए, तो यह न सिर्फ बॉडी में जमा फैट को बर्न करता है और वेट लॉस करने में मददगार होता है, बल्कि, यह लिवर को साफ करने, त्वचा की रंगत को निखारने और पाचन को दुरुस्त करने में भी कारगर होता है।

ग्रीन टी लिवर को करे डिटॉक्स

लिवर को डिटॉक्स करने के लिए ग्रीन टी का सेवन भी किया जा सकता है। दरअसल, ग्रीन टी में कैटेचिन्स नामक तत्व होता है, जो लिवर में फैट को जमने से रोकता है और उसे डिटॉक्स करने में मदद करता है। आप सुबह और शाम के समय इसका सेवन कर सकते हैं।

हल्दी का पानी लिवर की गंदगी करे बाहर

हल्दी एंटी-बायोटिक और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। अगर रोज हल्दी के पानी का सेवन किया जाए, तो यह न सिर्फ लिवर को डिटॉक्स करता है, बल्कि लिवर की सूजन को भी कम करता है। इसके अलावा, यह कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।

कुछ अन्य चीजें

सेब और बेरीज

लिवर को डिटॉक्स करने के लिए सेब और स्ट्रॉबेरी का सेवन भी किया जा सकता है, यह काफी फायदेमंद होते हैं। दरअसल, सेब और स्ट्रॉबेरी जैसे फल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो लिवर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं।

अदरक और लहसुन

लिवर को साफ करने और इसकी कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए अदरक और लहसुन का सेवन भी किया जा सकता है, क्योंकि इन दोनों में ही स्लिमिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इन गुणों की वजह से ये दोनों चीजें लिवर को मजबूत बनाने का काम करते हैं।

Highlights

  • लिवर की गंदगी अदरक और लहसुन से बाहर करें।
  • ग्रीन टी लिवर को डिटॉक्स को कर सकता है।
  • लिवर को साफ करने के लिए हल्दी का पानी पिएं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।