Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

किसी भी व्रत के दौरान इन 7 बातों का जरूर रखें ध्यान नहीं तो बढ़ जाएगी परेशानी

अगर हम इन बातों का ख्याल नहीं रखते हैं तो हमें अपने स्वास्थ से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

किसी भी व्रत के दौरान इन 7 बातों का जरूर रखें ध्यान नहीं तो बढ़ जाएगी परेशानी
किसी भी तरह के व्रत के दौरान या उसे खत्म करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए।© Shutterstock

Written by Abhay Ojha |Updated : October 14, 2018 10:46 PM IST

भारत त्योहारों का देश है यहां आए दिन कोई न कोई त्योहार मनाया ही जाता है, इसके साथ ही इन त्योहारों से जुड़ी कई परंपराएं भी हैं और उनमें सबसे बड़ी परंपरा है व्रत करने की, बहुत से लोग नवरात्र या अन्य कई त्योहारों के दौरान व्रत रखते हैं। सबका व्रत रखने का तरीका भी अलग-अलग होता है। कई लोग जहां  9 दिन तक बिना किसी अन्न के उपवास करते हैं तो कुछ लोग एक वक्त का भोजन भी करते हैं। हमें किसी भी तरह के व्रत के दौरान या उसे खत्म करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। क्योंकि अगर हम इन बातों का ख्याल नहीं रखते हैं तो हमें अपने स्वास्थ से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

प्रोटीन पर दें ध्यान

हमें कोशिय यह करनी है की हम व्रत के बाद प्रोटीन से भरपूर जरूर लें, क्योंकि इससे हमारे शरीर की उर्जा में कोई कमी नहीं होती और शरीर में उर्जा बनी रहती है। इसके लिए आपको थोड़े समय के बाद पनीर या अंकुरित आहार लेना चाहिए।

Also Read

More News

यह भी पढ़ें- नवरात्रि उपवास में पति-पत्नी को क्यों रहना चाहिए एक-दूसरे से दूर ?

पानी पिएं

ज्यादा वक्त तक काली पेट रहने के बाद हमें पहले केवल एक गिलास पानी ही पीना चाहिए ताकि पेट की गर्माहट दूर हो सके और पेट को  ठंडक पहुंच सके,यह बाद में होने वाली पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करने का काम करता है।

जूस है फायदेमंद

आप अगर चाहें तो  इसके लिए नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी या फिर मौसंबी के जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे ऊर्जा महसूस होगी और यह आपके पाचन तंत्र की कार्य करने की क्षमता को भी  को भी ठीक रखने में भी आपकी मदद करेगा।

यह भी पढ़ें- नवरात्रि 2018 : व्रत के नौ दिन तक रहना है फिट तो पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स

मसालेदार खाना न खाएं

तेल-मसाले वाले भोजन का उपवास के बाद सेवन करने से हमें बचना चाहिए। मिठाइयों और तले हुए व्यंजनों से भी दूरी बनाएं, ताकि आपके पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव न पड़े और स्वास्थ्य भी सही रहे।

मल्टीग्रेन आटा

आप मल्टीग्रेन आटे की रोटी बना सकते हैं। सब्जियों में लौकी, कद्दू, टमाटर, भिंडी, दाल व दही जैसे पाचक व हल्की चीजें ले सकते हैं। दिनभर उपवास के बाद पाचनतंत्र इसे आसानी से पचा सकेगा।

यह भी पढ़ें- नवरात्रि 2018 : नवरात्रि में बनाएं ये 4 आसान व्रत रेसिपी

एनर्जी फूड खाएं

व्रत खोलने के बाद हल्की और लिक्विड डाइट पर ध्यान देना चाहिए। आप चाहें तो दही के साथ फलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके अलावा फ्रूट चाट भी एक बेहतरीन विकल्प है, जो आपका पेट भी भरेगा और शरीर को ऊर्जा भी देगा।

ओवर ईटिंग से बचें

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

व्रत खोलने के बाद कई लोग भरपेट भोजन कर लेते हैं जो कि सेहत के लिए गलत है। एक बार में ज्यादा भोजन करने से बचें। घंटों तक खाली पेट रहने के बाद एकदम से पेट भरकर खाने से न केवल पेट दर्द की समस्या हो सकती है, बल्कि पाचन में भी परेशानी हो सकती है।

About the Author

... Read More