कीवी फ्रूट दिला सकता है इन 6 बीमारियों से राहत!

यह जूसी फल खाने में तो स्वादिष्ट है ही साथ ही यह कई बीमारियों और समस्याओं से भी राहत दिलाता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 22, 2018 9:30 AM IST

कीवी फ्रूट बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आता है और इसीलीए आजकल आइसक्रीम और फ्रूट केक जैसी चीज़ों में भी कीवी क फल का इस्तेमाल हो रहा है। यह जूसी फल खाने में तो स्वादिष्ट है ही साथ ही यह कई बीमारियों और समस्याओं से भी राहत दिलाता है।

  1. सूजन – कीवी एक शक्तिशाली इन्फ्लेमेटरी एजेंट है। इसलिए जिन लोगों को अर्थराइटिस की समस्या होती है उनके लिए ये फल बहुत फायदेमंद है। ये न सिर्फ जोड़ों की सूजन घटाता है बल्कि उनकी टूटफूट भी रोकता है।
  2. कब्ज़ – कीवी एक ऐसा फाइबर-रिच फल है जिसे अगर आप अपनी डायट में शामिल करते हैं तो आपको कब्ज़ से राहत मिल सकती है। जिन लोगों को इरिटेबल बोलेस सिंड्रोम हो वो भी इसका फायदा उठा सकते हैं तो और पेट दर्द, दस्त, कब्ज़ और पेट की अन्य बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।
  3. अनिद्रा – अगर आपको रात में नींद नहीं आती तो आपको कीवी फ्रूट ट्राई करना चाहिए। इसमें उच्च मात्रा में सेरोटोनिन होता है जो कि अच्छी नींद के लिए मददगार होता है।
  4. सर्दी-ज़ुकाम – अगर आपको अक्सर सर्दी ज़ुकाम हो जाता है तो आपको कीवी फ्रूट खाकर अपना इम्यून सिस्टम मज़बूत बनाना चाहिए। ऐसे लोगों को अपनी डायट में कीवी को शामिल करना चाहिए। इससे उनके इम्यून सेल्स बेहतर होते हैं।
  5. आंखों की रक्षा – जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, तो आपको एआरएमडी होने का ख़तरा बढ़ जाता है। लेकिन अगर आप आज कीवी फ्रूट खाना शुरू कर देंगे, तो आपका ये ख़तरा नहीं बढ़ेगा। कीवी में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन होते हैं जो आपकी आंखों को लंबे वक्त तक डैमेज होने से बचाते हैं।
  6. दिल की बीमारियां– कीवी दिल की सेहत के लिए भी एक फायदेमंद फल है जो न सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल को कम नहीं करता बल्कि गुड को बढ़ाता भी है। इससे उन लोगों को फायदा होता है जिन्हें दिल की बीमारियां होती हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source