Food To Reduce Belly Fat : बैली फैट करना है कम, तो डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स

Weight loss diet : मोटापा आज एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। दुनिया की लगभग 30% आबादी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान है। वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। आज हम आपको ऐसे 5 सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर आप बढ़े हुए वजन को कम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Updated : September 14, 2023 10:16 AM IST

खराब लाइफस्टाइल, बिगड़ा खानपान और जेनेटिक प्रॉब्लम ये सभी वजन बढ़ने के मुख्य कारण हो सकते हैं। आज मोटापा एक ऐसी समस्या के रूप में सामने आ रहा है। ऐसी समस्या जो हम सभी को परेशान कर रही है वह है मोटापे के साथ पेट की चर्बी का बढ़ना। पूरे शरीर के वजन को कम करना तो थोड़ा आसान है, लेकिन बैली फैट को बर्न करना काफी मुश्किल काम है। बैली फैट को कम करने के लिए आपको एक्सरसाइज के साथ-साथ एक बैलेंस डाइट की भी आवश्यकता होती है। आज अपने इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसे ही 5 सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बैली फैट को तेजी से कम कर देंगे।

5 सुपरफूड्स जो तेजी से बर्न करेंगे बैली फैट (5 Super Food to burn Belly Fat)

1. दही

अगर आप दही को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो ये आपके बैली फैट को काफी तेजी से बर्न कर सकता है। दही खाना सेहत के लिए हेल्दी होता है। आमतौर पर दही को लोग ठंडा समझते है और सर्दी के मौसम में खाने से बचते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही को सर्दी के मौसम में खाने से हमारा वजन बैली फैट तेजी से कम होता है और हमारा पाचन भी दुरुस्त होता है।

2. लौकी

लौकी या घिया हमारे बैली फैट को कम करने में बेहद कारगर साबित होती है। डेली सुबह खाली पेट लौकी खाने या लौकी का जूस पीने से हमारा मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन तेजी से कम होता है। लौकी एक लो-कैलोरी सब्जी है जिसका प्रयोग आप कई तरीकों से कर सकते हैं। इसके लिए आप लौकी की सब्जी, सूप या जूस बनाकर पी सकते हैं।

3. चिया सीड्स

भरपूर मात्रा में फाइबर होने के कारण चिया सीड्स हमें वजन घटाने में काफी मदद करता है। चिया सीड्स में विटामिन-ए, विटामिन-बी और विटामिन-ई भी पाया जाता है। जिससे आप वजन कम करने के साथ पेट को भी ठीक रख सकते हैं। डायटरी फाइबर से भरपूर और ग्लूटेन फ्री चिया सीड्स हमें देर तक पेट भरे होने का अहसास कराते हैं।

4. मूंग दाल

मूंग की दाल लाइट और हेल्दी होती है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। यदि आप अपने बैली फैट को तेजी से बर्न करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में एक कटोरी मूंग की दाल को ऐड कर सकते हैं। यदि आप फैट कम करने के लिए दाल का सेवन कर रहे हैं तो ध्यान रहे कि दाल को मसालेदार बनाने की बजाए केवल उबालकर प्रयोग करें।

5. विटामिन-सी से भरपूर फल

ऐसे फल जो विटामिन-सी से भरे हैं बैली फैट को कम करने में काफी हेल्प करते हैं। इनकी एंटीऑक्सीडेंट और एंटी माइक्रोबियल प्रॉपर्टी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है। इसके लिए हमें संतरा, मौसमी, नींबू, कीवी, अंगूर, स्ट्रॉबेरी जैसे फलों का सेवन करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source