20 रुपये में मिलने वाली इस सब्जी से बाहर निकल जाएगा सारा खराब कोलेस्ट्रॉल, दिन में 2 बार ऐसे करें सेवन

Kharab Cholesterol Kaise Kam Kare : शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप गर्मी की एक खास सब्जी खा सकते हैं। आइए जानते हैं इस सब्जी के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 1, 2024 11:58 AM IST

Kharab Cholesterol Kaise Kam Kare : गर्मी में अक्सर सब्जियों को लेकर कंफ्यूजन रहता है कि आखिर कौन सी सब्जी खाई जाए, लेकिन यह एक ऐसा सीजन है जिसमें सबसे अधिक हेल्दी सब्जियां बाजार में आती हैं। इन हेल्दी सब्जियों की कीमत भी काफी कम होती है। ऐसी सब्जियों की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम लौकी का आता है। लौकी एक ऐसी सब्जी है, जिसका नाम सुनकर आपको भले ही अच्छा न लगे। लेकिन यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से कई गंभीर से गंभीर समस्याओं को कम किया जा सकता है। वहीं, कोलेस्ट्रॉल की बात करें, तो यह कोलेस्ट्रॉल के लिए काफी फायदेमंद सब्जियों में से एक माना जाता है।  आज हम आपको इस लेख में लौकी कोलेस्ट्रॉल के लिए किस तरह फायदेमंद है और इसका सेवन किस तरह किया जाए, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं-

कोलेस्ट्रॉल घटाने में लौकी किस तरह है फायदेमंद?

कोलेस्ट्रॉल से ग्रसित मरीजों के लिए लौकी काफी अच्छा विकल्प माना जाता है। इसमें कार्ब्स की मात्रा काफी कम होती है। वहीं, पानी काफी ज्यादा होता है। इसके साथ-साथ यह डाइट्री फाइबर का अच्छा सोर्स होता है। इससे आपके शरीर का कोलेस्ट्रॉल स्तर काफी हद तक कम हो सकता है। 

इतना ही नहीं, कोलेस्ट्रॉल की वजह से बढ़ते हुए वजन को कम करने में भी यह फायदेमंद हो सकता है। इसलिए लौकी आपके लिए बेस्ट सब्जी हो सकती है। 

कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए कैसे करें लौकी का सेवन?

कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए लौकी का सेवन कई तरह से किया जा सकता है, जैसे-

लौकी का रायता 

इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले लौकी को कद्दूकस करके इसे हल्का सा उबाल लें। इसके बाद इसमें 1 कटोरी दही, थोड़ा सा काला नमक, जीरा पाउडर डालकर मिक्स कर लें। आप गर्मी में इसे दोपहर के खाने में जोड़ सकते हैं।

लौकी का जूस 

गर्मी के लिए लौकी का जूस भी हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए लौकी को कद्दूकस या फिर पीस लें। इसके बाद एक सूती कपड़े की मदद से इसके जूस को निकाल लें। अब इसमें थोड़ा सा काला नमक मिक्स करके पिएं। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source