रेड टी पीने से होती हैं हड्डियां मजबूत, जानें रेड टी के अन्य फायदे

कैफीन-युक्त चाय का एक हेल्दी पर्याय है रेड टी। यह कई औषधिय गुणों से भरपूर चाय है। जो हमारी रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने, ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रखने से लेकर दिल की बीमारियों से बचाने में भी मदद करती है। रेड टी को धीरे-धीरे दुनिया भर में लोकप्रियता मिल रही है। यहां पढ़ें रेड टी पीने के अन्य हेल्दी फायदे-

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 6, 2020 2:27 AM IST

Red Tea Benefits: मॉर्निंग टी लोगों को रिफ्रेश करती है। इसीलिए, उठने के बाद लोग एक कप गर्मा-गर्म चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन, चाय में मिली चीनी आपके लिए अनहेल्दी साबित हो सकती है। ऐसे में आप कुछ हेल्दी ऑप्शन्स चुनकर सेहत को इस नुकसान से बचा सकते हैं। ऐसा ही एक हेल्दी पर्याय है रेड टी। यह कई औषधिय गुणों से भरपूर चाय है। जो हमारी रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने, ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रखने से लेकर दिल की बीमारियों से बचाने में भी मदद करती है।  इस  हर्बल चाय को रूइबोस टी (Rooibos Tea) भी कहते हैं। साउथ अफ्रीका के केप में उगने वाली एक खास झाड़ी , रूइबोस  की पत्तियों से बनती है रेड टी।  रेड टी को धीरे-धीरे दुनिया भर में लोकप्रियता मिल रही है। आइए जानते हैं रेड टी पीने (Red Tea Benefits) के फायदे-

इम्यूनिटी बढ़ाए

यह हर्बल चाय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। जो आपके इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाती है। इसमें, एस्पलाथिन और नॉट कोफिन नामक दो एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसके अलावा, रेड टी में विभिन्न एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीवायरल, एंटीमुटाजेनिक तत्व भी पाए जाते हैं। इन सभी तत्वों से लीवर को काम करने में आसानी होती है। बॉडी से हानिकारक पदार्थ बाहर निकलते हैं। जिससे, कई बीमारियों का ख़तरा कम हो जाता है।

ब्लड शुगर लेवल करती है कंट्रोल

कुछ रिसर्च में यह बताया गया है कि रेड डी में पाए जाने वाले अस्पलाथीन नाम के एंटीऑक्सीडेंट नैचुरल एंटी डायबेटिक के तौर पर काम करता है। इसीलिए, जब आप रेड टी का सेवन करते हैं तो, यह तत्व ब्लड शुगर लेवल को कम करने का काम करता है। यह पैनक्रियाज में इंसुलिन बनने की प्रक्रिया को उत्तेजित करता है। इसी तरह मसल्स द्वारा इंसुलिन रेज़िस्टेंस और ग्लूकोज के अवशोषण की प्रक्रियाओं को भी बेहतर बनाता है यह तत्व।

एलर्जी से राहत दिलाए

रेड डी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण कई प्रकार के एलर्जिक रिएक्शन्स से राहत दिलाते हैं। यह अस्थमा के मरीज़ों के लिए भी मददगार हैं। इसी तरह एक्ज़िमा, हे फीवर और अन्य एलर्जिक रिएक्शन्स को भी कम करती है रेड टी।

हड्डियां बनती हैं स्ट्रॉन्ग

रूइबोस टी यानि रेड टी कैल्शियम के अलावा क्लोराइड्स मिनरल्स और मैगनीज़ काफी उच्च मात्रा में होते हैं। ये सभी तत्व हड्डियों के आकार को ठीक रखते हैं और दांतों को भी स्ट्रॉन्ग बनाते हैं। इसीलिए, रेड टी के सेवन से हड्डियां मज़बूत बनती हैं और अर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस और क्रॉनिक जॉइंट पेन जैसी हड्डियों से जुड़ी परेशानियों का खतरा भी कम होता है। साथ बही रेड टी में फ्लोराइड भी होता है, जो हेल्दी दांतों के लिए एक महत्वपूर्ण तत्व है। जबकि, मैगनीज बोन्स डेंसिटी बढ़ाने और बोन डैमेज़ को कम करने का भी काम करता है।