
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : June 12, 2022 2:54 PM IST
बात झटपट नाश्ते की हो, जो पौष्टिक भी हो और हेल्दी भी हो। तो सबसे पहले ख्याल पोहे का आता है। पोहे को कई जगह अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। कोई इसमें सब्जियां डालता है तो कोई नमकीन और मूंगफली। ठीक उसी तरह लाल पोहे को भी तैयार किया जाता है, जो लाल चावल से बना होता है। लाल पोहा हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन बी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। अब आपको लाल पोहा क्यों खाना चाहिए, चलिए इसके कारण भी जान लेते हैं।
लाल पोहा हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। आजकल काफी लोग इसे खाना पहली प्राथमिकता बना रहे हैं। क्योंकि इससे वजन कम होता है। लाल पोहे में फैट नहीं होता। आप इसे बिना किसी टेंशन के खा सकते हैं। इसमें फाइबर भी होता है। जिससे पेट भी भर जाता है, और बार बार भूख नहीं लगती। अगर आपके शरीर में अतिरिक्त फैट है तो ये उसे भी काटता है।
विटामिन, खनिज तत्वों और एंटी एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर लाल पोहा हानिकारक कणों से लड़ने में मदद करता है। इससे शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा मिलता है। इससे आपकी स्किन समय से पहले बूढी नहीं होती। साथ ही स्किन में कसाव और चमक बरकरार रहती है। आप अपने स्वाद के मुताबिक लाल पोहे में कई तरह की सब्जियां भी मिला सकती हैं।
लाल पोहे में वो सभी पोषक तत्व होते हैं, जिनकी जरूरत हमारे शरीर को होती है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा कम होती है। जिसके चलते डायबिटीज, प्री डायबिटीज और मोटापे से राहत मिलती है। इसमें हेल्दी कार्ब्स होते हैं। जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। स्वाद के साथ सेहत का खजाना लाल पोहे में सब्जियों के साथ नींबू की कुछ बूंदे डालें, इसका स्वाद बेमिसाल हो जाएगा।
फाइबर और प्रोबायोटिक बैक्टीरिया से भरपूर लाल पोहा डाइजेशन के लिए अच्छा होता है। अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो आपको इससे भी राहत मिलेगी। इससे पेट हल्का रहता है। साथ ही कब्ज और दस्त की समस्या भी नहीं झेलनी पड़ती। आपको इसके दोगुने फाडे देखने हों तो, लाल पोहे के साथ दही का सेवन करें।
हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और मैग्नीशियम की जरूरत होती है। जो लाल पोहा पूरी कर देता है। लाल पोहा खाने से गठिया या हड्डियों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या को नहीं झेलना पड़ता।
लाल पोहा पौष्टिकता का खजाना है। आप इसे निश्चित तौर पर अपने आहार में शामिल करें। आप चाहें तो इसे नाश्ते में या फिर मिड-डे स्नैकिंग के तौर पर पर ले सकते हैं। ये हेल्थ के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। लाल पोहा खाने से आपको भूख कम लगेगी और अन्हेल्दी नहीं खाएंगे। आपके दिल की सेहत के लिए भी लाल पोहा सबसे बेस्ट है।