दिल की सेहत के लिए फायदेमंद बताई जा रही है लाल रंग की भिंडी

हरी भिंडी की तुलना में इस लाल रंग की भिंडी में कुछ खास पोषक तत्व हैं। इसमें आयरन की मात्रा काफी अधिक है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 28, 2019 2:10 PM IST

अगर आपको अपने हृदय स्‍वास्‍थ्‍य यानी हार्ट हेल्‍थ की फि‍क्र है तो हमेशा हेल्‍दी डाइट का चुनाव करें। आपकी प्‍लेट को हेल्‍दी बनाने के लिए अब भारतीय वैज्ञानिकों ने एक और सेहतमंद सब्‍जी विकसित की है। लाल रंग की यह खास भिंडी (Red lady finger) हार्ट हेल्‍थ के लिए बहुत खास बताई जा रही है। इन दिनों काशी यानी वाराणसी में उगाई गई लाल रंग की भिंडी काफी चर्चा में है। इसकी खासियत है इसका रंग। इसी कारण इसे वैज्ञानिकों ने ‘काशी लालिमा’ नाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह भिंडी केवल दिखने में ही नहीं स्वागद और पोषक तत्वोंफ में भी खास है। हार्ट हेल्था और शुगर में इसे फायदेमंद बताया जा रहा है। आइए जानें क्याव है लाल रंग की इस भिंडी यानी काशी लालिमा के सेहत लाभ।

लाल भिंडी है खास

हरी भिंडी की तुलना में इस लाल रंग की भिंडी में कुछ खास पोषक तत्व हैं। इसमें आयरन की मात्रा काफी अधिक है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, विटामिन बी 9 भी मौजूद है। इसे विकसित करने वाले विशेषज्ञों की मानें तो इसमें कुछ खास एंटी ऑक्सीडेंट तत्व हैं, जिसके कारण यह गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छी मानी जा रही है।

हार्ट हेल्थ में है फायदेमंद

काशी लालिमा यानी लाल रंग की भिंडी में मौजूद आयरन, कैल्शियम और एंटी ऑक्सीतडेंट तत्व इसे हार्ट हेल्थ के लिए उपयोगी बना रहे हैं। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉंल को रोकने में मदद मिलेगी। अभी तक इस तरह की भिंडी केवल यूरोपीय देशों में ही उगाई जा रही थी। पर अब इसकी खेती भारत में भी हो सकेगी।

वर्षों की मेहनत हुई कामयाब

पश्चिमी देशों से आयात की जाने वाली लाल रंग की भिंडी को उगाने के लिए भारतीय वैज्ञानिक बरसों से मेहनत कर रहे थे। 1983 में यह अमेरिका में इसकी खेती सफल रही थी। उसके बाद भारतीय वैज्ञानिकों की इस पर नजर 1995 में गई। वे तभी से इसकी प्रजाति को यहां विकसित करने पर शोध कर रहे थे। अब इतने वर्षों के बाद वैज्ञानिकों की मेहनत सफल हो सकी है। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी ने इसे उगाने में सफलता हासिल कर ली है।

विश्‍व हृदय दिवस : समझें दिल की अहमियत और इन टिप्‍स के साथ बनें ‘हार्ट हीरो’

नवरात्रि व्रत की हेल्‍दी रेसिपी है लौकी-मूंगफली का सूप, व्रत के लिए इस तरह करें तैयार