Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Red Grapes Benefits: हरा, काला ही नहीं खूब खाएं लाल अंगूर भी, शरीर को होंगे ढेरों फायदे

आपने काला, हरा अंगूर तो खूब खाया होगा, लेकिन लाल अंगूर का सेवन लोग अक्सर बहुत कम करते हैं। यह देखने में जितना खूबसूरत लगता है, उतने ही गुणों से भरपूर होता है। जानिए, लाल अंगूर के सेहत लाभ....

Red Grapes Benefits: हरा, काला ही नहीं खूब खाएं लाल अंगूर भी, शरीर को होंगे ढेरों फायदे
लाल अंगूर खाने के फायदे...

Written by Anshumala |Updated : August 25, 2022 3:10 PM IST

Angur khane ke fayde : आपने काला, हरा अंगूर तो खूब खाया होगा, लेकिन लाल अंगूर (Red Grapes) का सेवन लोग अक्सर बहुत कम करते हैं। यह देखने में जितना खूबसूरत लगता है, उतने ही गुणों से भरपूर होता है। लाल अंगूर में भी हरे और काले अंगूर की तरह कई पोषक तत्व होते हैं। लाल रंग साबुत खाने के साथ ही इसका जूस पी सकते हैं। इसे स्मूदी, आइसक्रीम आदि में भी डाल सकते हैं। इसमें विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, पोटैशियम, आयरन, विटामिन ई, के आदि भी भरपूर मात्रा में होते हैं। जानिए, किस तरह से है लाल अंगूर सेहत  के लिए फायदेमंद...

लाल अंगूर खाने के फायदे (Lal Angur ke fayde)

1. लाल अंगूर में पोटैशियम काफी होता है। पोटैशियम की मात्रा शरीर में कम नहीं होनी चाहिए। कम होने पर खतरनाक साबित हो सकता है।पोटेशियम शरीर में कम होने से हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी हो सकती है। अंगूर के सेवन से सेहत को कई लाभ होते हैं।

2. विटामिन के (Vitamin K) शरीर में ब्लड क्लॉट नहीं बनने देता है। आपको लग रहा है कि ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या ट्रिगर हो सकती है, तो वैक्सीन जरूर लेना चाहिए।

Also Read

More News

3. लाल अंगूर (Lal angur ke sehat labh) में रेस्वेराट्रोल नामक तत्व पाया जाता है। यह तत्व टाइप-2 डायबिटीज होने पर काफी फायदा पहुंचाता है। उम्र से संबंधित शारीरिक समस्याओं से बचे रहने के लिए खूब खाएं लाल अंगूर।

4.लाल अंगूर शरीर की कोशिकाओं को नुकसान नहीं पहुंचाता है। शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की कमी नहीं होने देता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। कोशिकाएं क्षतिग्रस्त नहीं होती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. त्वचा के लिए भी यह फल काफी हेल्दी माना गया है। इसमें मौजूद रेस्वेराट्रोल तत्व त्वचा पर एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। त्वचा को नुकसान नहीं होने देता है। शायद इसलिए ही अंगूर से बनने वाले वाइन का इस्तेमाल त्वचा, बालों, यहां तक कि भोजन में भी किया जाता है।

About the Author

... Read More