... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 3, 2018 2:36 PM IST
पोषण का खजाना है यह खास रंग। © Shutterstock
रंगों के मामले में सभी की अपनी खास पसंद होती है। प्रकृति ने भी कुछ खास रंगों पर ऐसी ही खास मेहरबानी की है। रंगों की रंगबिरंगी दुनिया के बीच क्या आप जानते हैं कि कुछ खास रंग के फल और सब्जियां स्वास्थ्य के लिए कितने लाभदायक होते हैं ? आइए जानते हैं लाल रंग में मौजूद खास पोषण के बारे में ।
ये है लाभ
लाल गहरे रंग की फल और सब्जियां कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा को शरीर में एनर्जी बनाने में मदद करती हैं। इनमें कई पॉवरफुल और दिल की सेहत सुधारने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जैसे कि एंथोसियानिन, लाइकोपिन, फ्लेवेनॉएड और रेसवेराट्रोल। इनमें हृदय रोगों और प्रोस्टेट कैंसर से लड़ने की ताकत होती है और ये स्ट्रोक एवं मैकुलर डिजेनरेशन का खतरा भी कम करता है।
इन्हें करें आहार में शामिल
अनार, तरबूज, सेब, चैरीज, रसभरी, स्ट्रॉबेरी, लाल अंगूर, क्रैनबैरी, टमाटर, अमरूद, लाल शिमला मिर्च, राजमा , लाल मिर्च, चुकंदर, लाल गाजर, लाल प्याज आदि।
यह भी पढ़ें - यूं ही नहीं हैं लोग दही के दीवाने, जानें इसके लाभ
इन बीमारियों से लड़ने में मिलती है मदद
एंथोसियानिंस, लाइकोपिन, फ्लेवेनॉएड्स और रेसवेराट्रॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स लाल रंग की फल-सब्जियों में पाए जाते हैं। यह हृदय रोग, कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं, आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं और ब्लडप्रेशर नियंत्रित करते हैं।
यह भी पढ़ें –कभी खाई है कुलथी की दाल ? फायदे जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान
नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के अनुसार 95 प्रतिशत युवा अपने आहार में पर्याप्तर लाल और संतरी रंग की सब्जियां नहीं लेते हैं।