Khichuri Bhog Recipe For Durga Puja: दुर्गा पूजा की रौनक देश ही नहीं विदेशों में महसूस की जाती है क्योंकि, जहां-जहां भारत के लोग हैं वहां हर साल दुर्गा पूजा बहुत ही धूमधाम से मनायी जाती है। भारत के पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, असम और ओड़िशा जैसे राज्यों में गली-गली में दुर्गा पूजा के पंडाल लगाए जाते हैं और इस त्योहार के 5 दिनों में हर तरफ रौनक दिखायी देती है। इस साल दुर्गा पूजा का त्योहार 1 अक्टूबर 2022 से 5 अक्टूबर 2022 (Durga Puja Dates 2022) तक मनाया जाएगा। (When Is Durga Puja 2022)
नवरात्री के त्योहार में जहां अधिकांश राज्यों में व्रत उपवास करने की परम्परा है वहीं दुर्गा पूजा के दौरान लोग जमकर भोजन का लुत्फ उठाते हैं। दुर्गा पूजा में मां दुर्गा को भोग लगाने के लिए भी कई प्रकार के खास प्रसाद और भोग तैयार किए जाते हैं। लेकिन, खिचुरी का भोग लगाए बिना त्योहार की परम्परा पूरी नहीं होती। इसीलिए, हर दिन विशेष तौर पर खिचुरी या खिचड़ी का भोग मां दुर्गा को चढ़ाया जाता है। इस लेख में पढ़ें इसी स्पेशल भोग की रेसिपी और घर में इसे बनाने का तरीका। (Khichuri Bhog Recipe For Durga Puja In Hindi)
खिचुरी भोग बनाने का तरीका
भोग के लिए खिचुरी बनाने के लिए जिन चावलों का इस्तेमाल किया जाता है। चावलों की इस वेरायटी को गोविंद भोग चावल (gobindo bhog rice) कहा जाता है। इसके अलावा इन चीजों (ingredients for khicuri bhog) की आवश्यकता पड़ती है-
कड़ाही में घी गर्म करें। फिर इसमें मूंग दाल डालें और उसे थोड़ी देर भूनें फिर इसे एक तरफ रख दें।
फिर, किसी दूसरे बर्तन में थोड़ा घी गर्म होने के लिए रखें और इसमें तेज पत्ता (bay leaf),साबुत लाल मिर्च (red chilli), दालचीनी के टुकड़े (cinnamon sticks), लौंग (cloves), हरी इलायची (cardamom) जैसे मसाले मिलाएं।
इसके बाद आलू (potatoes), फूल गोभी (cauliflower), हरी मटर (peas) मिलाएं।
अब इस मिश्रण में भिगोए हुए चावल और मूंग दाल मिलाएं।
उसके बाद इसमें हल्दी पाउडर और शक्कर मिलाएं।
अब, इसमें 2-3 गिलास पानी ( जरूरत के अनुसार) मिलाएं और खिचड़ी के मिश्रण को धीमी आंच पर पकने दें।
जब दाल और चावल अच्छी तरह पक जाएं और पानी कम हो जाए तो इसमें स्वादानुसार जीरा पाउडर छिड़कें और अच्छी तरह मिक्स करें और आंच बंद कर दें।
अब इसमें थोड़ा घी और धनिया की कटी हुई पत्तियां डालें और ढंक दें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.