Soaking Fruits Before Eating: गर्मियों में पानी में डुबोकर क्यों रखे जाते हैं कुछ फल, जानें हेल्थ से इनका कनेक्शन

क्या आप जानते हैं कि क्यों हमेशा गर्मियों में कुछ फलों को खाने से पहले उन्हें पानी में क्यों भिगोया जाता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 4, 2022 12:25 PM IST

Benefits Of Soaking Fruits Before Eating: गर्मियों के मौसम में मिलते हैं आम और तरबूज जैसे फल जिनका स्वाद तपती धूप और उमस भरी गर्मियों के बोरिंग से मौसम को भी मजेदार बना देता है। ताजे रसीले आम और ठंडे-ठंडे तरबूज खाने के लिए पूरा परिवार गर्मियों में साथ बैठता है और ढेर सारी मीठी बातों के बीच इन मौसमी फलों का स्वाद लेता है। गर्मियों के मौसम में भारतीय घरों में यह आम दृश्य होता है जहां घर की औरतें जैसे दादी-नानी या मां पानी की टंकी में आम (Mangoes), तरबूज (watermelon), लीची और खरबूजे जैसे फलों को भिगो देती हैं और दोपहर में उन्हें पानी से निकालकर घरवालों को परोसा जाता है। लेकिन, क्या आप इस तरीके के पीछे के लॉजिक को जानते हैं, आप शायद कहें ना, तो चलिए हम बताते हैं कि क्यों हमेशा गर्मियों में कुछ फलों को खाने से पहले उन्हें पानी में क्यों भिगोया जाता है। (Benefits Of Soaking Fruits Before Eating In Hindi)

आयुर्वेद से जुड़ी है यह परम्परा

दरअसल, फलों और सब्जियों में थर्मोजेनिक गुण (thermogenic effect of food) पाए जाते हैं। वहीं, गर्मियों के मौसम में पाए जाने वाले कुछ फलों और सब्जियों की तासीर भी गर्म होती है।  ये गुण शरीर की कार्यप्रणालियों पर प्रभाव डालते हैं जिससे वे डिस्टर्ब हो सकती हैं। नतीजतन शरीर में कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। गर्मियों में इन फलों को खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कॉन्स्टिपेशन और पेट में दर्द, फोड़े-फुंसी, सिरदर्द और डायरिया आदि महसूस हो सकती हैं। इसीलिए, गर्मियों में फलों और सब्जियों का सेवन सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। (right way of eating fruits and vegetables in summer season)

गर्मियों में क्यों पानी में भिगोए जाते हैं फल ?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आम (mangoes) और पपीता (papaya) जैसे फल जिनकी तासीर गर्म होती है उनके सेवन से ना केवल पाचन तंत्र बल्कि शरीर के प्रकृति दोष भी प्रभावित होते हैं। लेकिन, जब इन फलों को पानी में भिगोकर (soaking fruits in water) रखा जाता है तो उससे इनकी तासीर कम हो जाती है और इनके सेवन के साइड-इफेक्ट्स (side effects of eating fruits) की संभावना भी  कम होती है।

पानी में फलों को भिगोने से होते हैं ये भी फायदे

  1. आम और पपीता जैसे फलों के ठंडल वाले हिस्से से निकलने वाला सफेद या पारदर्शी लिक्विड (sticky liquid accumulate around the stem of fruits) स्किन और हेल्थ के लिए नुकसानदायक हैं। पानी में भिगोने से यह लिक्विड साफ हो जाता है और उससे होने वाले नुकसान से भी बचा जा सकता है।
  2. फलों पर किए जाने वाले कीटनाशक(pesticides) के छिड़काव के कारण कई प्रकार के केमिकल्स फलों पर बैठ जाते हैं। उन्हें साफ करने के लिए फलों को पानी में भिगोना लाभकारी है।
  3. आम में फाइटोकेमिकल्स (phytochemicals) पाए जाते हैं जिनकी संतुलित मात्रा फैट बर्न करने का काम करती है। जब आम को पानी में भिगोया जाता है तो ना केवल आम की गर्म तासीर कम होती है बल्कि, इन तत्वों की एकाग्रता भी कम हो जाती है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source