
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 10, 2020 9:28 PM IST
सर्दियों का सुपरफूड है गुड़, इन तरीकों से करें असली गुड़ और नकली गुड़ की पहचान
Real Jaggery vs Fake Jaggery: गुड़ ना केवल मिठास बल्कि अपने स्वास्थ्यवर्धक गुणों के कारण भी जाना जाता है। भारत में पारम्परिक तरीके से गुड़ का सेवन भारतीय घरों में सदियों से होता रहा है। खासकर, सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन बहुत अधिक फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि यह एक शक्तिवर्धक और गर्म तासीर वाला खाद्य पदार्थ है। सर्दियों में गुड़ से बने लड्डू, गजक और अन्य पौष्टिक मिठाइयां बनाकर लोग कई दिनों तक स्टोर करते हैं और पूरे सीज़न में उनका सेवन करते हैं।
गुड़ को वेट लॉस के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है, तो वहीं यह शक्कर के एक हेल्दी ऑप्शन के तौर पर भी देखा जाता है। (Real Jaggery vs Fake Jaggery)तो वहीं , गुड़ में कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। लेकिन, आपको गुड़ के ये सभी लाभ तभी मिल सकेंगे जब असली गुड़ का सेवन करेंगे। अब आपके मन में सवाल आ सकता है कि असली और नकली गुड़ में क्या अंतर होता है और नकली या असली गुड़ पहचान घर पर कैसे की जाए?
पारम्परिक तरीके से बनाए गए गुड़ को खुले बर्तनों में पकाया जाता है। जिससे, इसमें मौजूद पानी भाप बनकर उड़ जाता है। इस गुड़ को बनाते समय इसमें कुछ नैचुरल चीज़ें मिलायी जाती हैं, जिससे यह गुड़ साफ हो जाता है। इसी तरह गन्ने के रस को उबालने से उसमें मौजूद बैक्टेरिया या अशुद्दियां भी नष्ट हो जाती है।
डायबिटीज है तो सर्दियों में ना करें इन 5 फूड्स का सेवन, बढ़ सकती हैं परेशानियां