Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अगर आप वजन कम कर रहे हैं और नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो उपमा आपके लिए बेस्ट है। इसमें मौजूद फाइबर और मिनरल्स आपको भरपूर एनर्जी देंगे। जबकि इसमें फैट की मात्रा बिल्कुल नहीं होती। जिससे कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने का भी कोई खतरा नहीं है। आइए जानते हैं उपमा बनाने की विधि और उसके फायदे।
सूजी - 180 ग्राम (1 कप)
तेल - 2 टेबल स्पून
मूंगफली के दाने - 1 टेबल स्पून (भुने हुए)
राई के दाने - 1/4 छोटी चम्मच
हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
हरी मटर के दाने - 1 टेबल स्पून
गाजर - 1 (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
बटर - 1 टेबल स्पून
हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
सूजी को सूखी कढ़ाई में हल्का भूरा होने तक लगातार चलाते हुये भूनिये। भुनी सूजी को किसी प्लेट में निकाल लीजिये।
कढ़ाही मे तेल डालकर गरम कीजिए। मूंगफली के दानों को तेल में डालकर हल्का सा भून लीजिए। इन्हें भूनने के बाद एक प्लेट में निकाल लीजिए।
कढ़ाही में बचे हुए तेल में राई के दाने डालिए। राई को हल्का सा भुनने दीजिए। राई तड़कने के बाद, हरी मिर्च, कटे हुए गाजर और मटर के दाने डाल कर 2-3 मिनिट तक भूनिये।
यह भी पढ़ें – गर्मी की लहर से बचना है तो शरीर में रखें तरावट
इसके बाद सूजी और इसका तीन गुना पानी (3 कप पानी) और नमक डालकर मिला दीजिए। जब सूजी के पानी में उबाल आने लगे तब आप उसे चमचे से चलाते रहें। घोल गाढ़ा होता जायेगा और थोड़ी ही देर में हलवा जैसा लगने लगेगा।
इसमें मूंगफली के दाने डाल दीजिए और रवा उपमा को चमचे से चलाते हुये 3-4 मिनिट तक पकाइये। ऊपर से बटर डालकर मिला लीजिये। साथ ही हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए। स्वादिष्ट रवा उपमा तैयार है। आप चाहें तो उपमा में अपनी पसंद की अन्य सब्जियां भी डाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें - चाय-कॉफी नहीं, इस हेल्दी ड्रिंक से करें दिन की शुरूआत
यह भी पढ़ें – गर्मियों में कम करना है वजन, तो छाछ में मिलाएं ये खास चीजें