
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 13, 2024 3:21 PM IST
Raw vegetables to eat to lower cholesterol: शरीर में बड़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कई छोटी बड़ी बीमारियों को दावत देता है। हाई कोलेस्ट्रॉल आपकी नसों को ब्लॉक कर सकता है। क्योंकि बेड कोलेस्ट्रॉल नसों में ही जमा होता है। यह बेड कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। शरीर के इस बेड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए कई दवाएं डॉक्टर आपको देते हैं। लेकिन दवाइयां का अधिक सेवन भी आपको नुकसान करता है। लेकिन दवाइयां की जगह आप कुछ घरेलू नुस्खे से भी इस बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आप भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से परेशान हैं तो इसके लिए डाइट में कुछ खास सब्जियों को शामिल कर लें। आज हम आपको ऐसी 5 सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करती हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित मरीजों में खीरे का सेवन काफी फायदेमंद होता है। खीरा बैड कोलेस्ट्रॉल एलडीएल को घटकर गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल एचडीएल को बढ़ावा देता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से खरे का सेवन करना चाहिए। खीर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही खाने में भी स्वादिष्ट होता है। यह मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को भी आपसे दूर रखता है।
ककड़ी फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। साथ ही इसमें पानी की भी उचित मात्रा होती है। डॉक्टर कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित मरीजों को ककड़ी के सेवन की सलाह देते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्याओं को भी आपसे दूर रखती है और आपकी पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखती है। इसलिए आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
हाल ही में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, प्याज में पाया जाने वाला महत्वपूर्ण यौगिक, क्वेरसेटिन। उच्च वसा वाला भोजन खाने वाले लोगों में कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह बेड कोलेस्ट्रॉल को आपकी नसों में हमने से रोकता है। साथी उनमें होने वाली सूजन को भी कंट्रोल करता है। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को प्याज का सेवन नियमित रूप से करते रहना चाहिए।
टमाटर भी हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित मरीजों के लिए बेहद ही फायदेमंद सब्जियों में से एक है। दरअसल टमाटर के अंदर लाइकोपीन नामक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सी़डेंट होता है। जो शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल को बने और उसके जवाब को रोकने में मदद करता है। यह शरीर के बाद कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
पालक खाने के कई फायदे होते हैं। क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन। पलक उन सब्जियों में से एक है जो पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। यह बेड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में आपकी मदद करता है। वही वजन कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है।
इसलिए अगर आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित है और इसे प्राकृतिक तरीके से कंट्रोल करना चाहते हैं तो इन सब्जियों का जरूर सेवन करें। हालांकि, साथ ही साथ आपको नियमित रूप से डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं लेते रहना चाहिए और उनके द्वारा दिए गए अन्य निर्देशों का पालन भी करना चाहिए।