hamburger icon
A
Read in English

Raw Turmeric Benefits: कच्ची हल्दी है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, लेकिन जान लें इसके कुछ नुकसान भी

हल्दी का सेवन करने से कई तरह के इंफेक्शन से आप बचे रह सकते हैं। आइए जानते हैं कच्ची हल्दी के सेवन से सेहत पर होने वाले फायदे और नुकसान (Kachchi Haldi ke Fayde Nuksan) के बारे में यहां....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : December 22, 2021 10:13 PM IST

Raw Turmeric Benefits in Hindi: हल्दी का इस्तेमाल ज्यादातर लोग पाउडर के रूप में करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कच्ची हल्दी पाउडर की तुलना में कहीं अधिक सेहत के लिए फायदेमंद है? कच्ची हल्दी (Raw Turmeric) कई तरह की शारीरिक समस्याओं से बचा कर रख सकती है। हल्दी का सेवन करने से कई तरह के इंफेक्शन से आप बचे रह सकते हैं। आइए जानते हैं कच्ची हल्दी के सेहत पर होने वाले फायदे और नुकसान (Kachchi Haldi ke Fayde Nuksan) के बारे में यहां....

कच्ची हल्दी में मौजूद पौष्टिक तत्व

कच्ची हल्दी (Kachchi Haldi) में फॉस्फोरस, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन- बी6, विटामिन सी, ई, के, राइबोफ्लेविन, थायमिन, कॉपर, मैंगनीज आदि मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। इनकी कमी होने से शरीर कई तरह की समस्याओं से ग्रस्त हो सकता है।

कच्ची हल्दी के फायदे (Raw Turmeric Benefits in Hindi)

  1. कच्ची हल्दी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट होती है। हल्दी में करक्युमिन तत्व इम्यून सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने वाले टी एवं बी कोशिकाओं की कार्य क्षमता को सुधारने में मदद (Kachchi Haldi ke Fayde) करता है। आप एक गिलास दूध में कच्ची हल्दी के पेस्ट को डालकर अच्छी तरह से उबालें। इस दूध को रात में सोने से पहले पिएं।
  2. हल्दी खून को भी साफ करने का काम करती है। इसमें कुछ तत्व ऐसे होते हैं, जो रक्त को साफ करने में मददगार होती है। खून साफ होगा तो त्वचा से संबंधित समस्याएं भी दूर होंगी।
  3. यदि आपको डायबिटीज की समस्या है, तो आप कच्ची हल्दी का सेवन करें। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखती है। करक्युमिन तत्व ब्लड ग्लूकोज लेवल को संतुलित बनाए रखता है। इससे इंसुलिन लेवल भी कंट्रोल में रहता है।
  4. कई तरह के संक्रमण से बचाती है कच्ची हल्दी, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। ये बैक्टीरिया से लड़ने का काम करते हैं। किसी भी तरह का घाव, चोट, इंफेक्शन हल्दी के सेवन से जल्दी ठीक हो सकता है।
  5. इसके अलावा, हल्दी के सेवन से कैंसर, अर्थराइटिस, मोटापा, लिवर डिजीज, पेट की समस्या, सर्दी, जुकाम, खांसी, स्किन की समस्या आदि से भी आप बचे रह सकते हैं।

कच्ची हल्दी के नुकसान (side effects of raw turmeric)

  1. वैसे तो कच्ची हल्दी के सेवन से कोई भी नुकसान अधिक गंभीर नहीं होता है। हां, किसी-किसी को कच्ची हल्दी के अधिक सेवन से किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। किडनी में पथरी हो सकती है।
  2. करक्युमिन शरीर में अधिक जाने से हार्ट बीट बढ़ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है। पेट खराब हो सकता है। गले में इंफेक्शन, बालों के झड़ने की समस्या शुरू हो सकती है।
  3.  प्रेग्नेंसी के दौरान कच्ची हल्दी का सेवन कम ही करें।
  4.  स्किन बहुत अधिक सेंसेटिव है, तो स्किन एलर्जी हो सकती है।
  5. उल्टी, जी मिचलाना, दस्त लगना, पेट गड़बड़ होने की शिकायत हो सकती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई कच्ची हल्दी से संबंधित जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। हेल्थसाइट हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले किसी संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।)