Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
वजन कम (Weight loss) करना हो या पेट की सेहत को दुरुस्त रखना हो, आप पका हुआ पपीता ही अधिक खाते हैं पर क्या आपने कभी कच्चा पपीता (Raw papaya) खाया है? पके हुए पपीते की ही तरह कच्चा पपीता भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। कच्चा पपीता त्वचा की खूबसूरती भी निखारता है। त्वचा को बाहर-अंदर दोनों ही तरह से पोषण देता है। इतना ही नहीं कच्चा पपीता खाने के सेहत पर भी कई तरह से लाभ होते हैं। जानें, कच्चा पपीता खाने से सेहत को क्या फायदे (Raw papaya Benefits in hindi) होते हैं।
पपीते को डायट में यूं करें शामिल, तेजी से घटेगा वजन
1 कच्चे पपीते में एंजाइम्स अधिक होता है, जो प्रोटीन, फैट्स और कार्बोहाइड्रेट्स को तोड़ने में मदद करते हैं। ऐसे में इसे खाना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है।
2 पेट की सेहत को दुरुस्त रखना है, तो कच्चा पपीता (Health benefits of Raw papaya in hindi) खाएं। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। कोलन साफ करने और डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को स्वस्थ रखता है कच्चा पपीता। इसमें फाइबर भी होता है, जो आपको कब्ज, एसीडिटी, पाइल्स और डायरिया जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।
Papaya for Weight Loss : वजन कम करने के लिए पपीते का यूं करें सेवन
3 पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण पपीता सेहत के लिए बहुत हेल्दी होता है। आप इसकी सब्जी बनाकर खाएं या सलाद के रूप में सेवन करें, हर तरीके से इसका सेवन फायदेमंद है। इसमें कैरेटनॉइड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इसे हेल्दी और फायदेमंद बनाते हैं।
4 पपीता पका हुआ हो या कच्चा दोनों ही त्वचा के लिए हेल्दी हैं। कच्चे पपीते में फाइबर होता है, जो त्वचा से टॉक्सिन्स को अवशोषित करता है। इससे झुर्रियों, झाइयों, मुंहासों और पिग्मेंटेशन आदि की समस्या नहीं होती है।