सेहत के लिए फायदेमंद है कच्चे आम की सब्जी, इस तरह घर में करें तैयार

कच्चा आम हम कई तरह से खाते हैं, लेकिन क्या आपने कच्चे आम का सेवन सब्जियों के रूप में किया है? गर्मियों में कच्चा आम और इसकी सब्जी सेहत के लिए बहुत ही (Raw Mango Vegetable Recipe ) फायदेमंद होती है। जानें, कच्चे आम की सब्जी बनाने की विधि और इसके फायदे...

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : June 12, 2020 4:09 PM IST

Raw Mango Vegetable Recipe : गर्मियों में पक्के आम के साथ-साथ लोग कच्चा आम भी खाना बहुत ही पसंद करते हैं। कच्चा आम ना सिर्फ भोजन को स्वादिष्ट बनाता है, बल्कि यह सेहत की दृष्टि से भी काफी फायदेमंद (Raw Mango Vegetable Recipe ) होता है। कच्चे आम के नियमित रूप से सेवन से रक्त संबंधी विकारों से बचाव किया जा सकता है। इसी तरह स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं।

कच्चा आम हम कई तरह से खाते हैं, लेकिन क्या आपने कच्चे आम का सेवन सब्जियों के रूप में किया है? गर्मियों में कच्चा आम और इसकी सब्जी सेहत के लिए बहुत ही (Raw Mango Vegetable Recipe ) फायदेमंद होती है। यह शरीर में बढ़ती गर्मी को कम करता है। आइए जानते हैं कच्चे आम की सब्जी को किस तरह से तैयार किया जाता है।

कच्चे आम की सब्जी बनाने का तरीका (How To Make Raw Mango Vegetable)

आम की सब्जी बनाने के लिए सामाग्री

  • कच्चा आम
  • गुड़
  • जीरा
  • लाल मिर्च
  • राई
  • कढ़ी पत्ता हींग
  • नमक

सब्जी बनाने की विधि

  • कच्चे आम को अच्छी तरह से काटें। अब एक बर्तन में पानी को उबालने के लिए रख दें।
  • अब उबले पानी में थोड़ा सा गुड़ मिलाएं।
  • अब इस पानी को छान लें और इसमें कच्चे आम के साथ थोड़ी सी लाल मिर्च मिलाएं।
  • अब इसमें राई और  कढ़ी पत्ते का छौंका लगाएं। इसे थोड़ी देर के लिए उबलने के लिए छोड़ दें।
  • अच्छी तरह उबलने के बाद अब इसमें नमक मिलाएं।
  • सब्जी तैयार होने के बाद आप इसे रोटी और चावल के साथ खाएं।

कच्चे आम के स्वास्थ्य फायदे (Health Benefits Of Raw Mango)

डिहाइड्रेशन से करे बचाव

बढ़ती गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसके कारण कभी-कभी व्यक्ति लू का भी शिकार हो जाता है। गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आम कच्चे आम का सेवन कर सकते हैं। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप कच्चे आम का जूस पी सकते हैं।

पेट की समस्याएं होती है दूर

गर्मियों में कच्चे आम का सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। नियमित रूप से कच्चा आम खाने से कब्ज, दस्त और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही इसके सेवन से पाचन शक्ति को बढ़ाना मिलता है। गर्मियों में रोजाना रात को सोने से पहले कच्चे आम का सेवन करना चाहिए।

हृदय विकार के लिए फायदेमंद

कच्चा आम खाने से हृदय से संबंधित समस्याओं को भी ठीक किया जा सकता है। कच्चे आम में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर रखने में आपकी मदद करता है। इसके साथ ही कच्चा आम खाने से ब्लड प्रेशन नियंत्रित होता है।

Weight Loss in Summer : गर्मियों में तेजी से घटेगा वजन, डायट में शामिल करें ये 5 चीजें

पेट की जिद्दी चर्बी कुछ ही दिनों में होगी कम, नियमित रूप से करें ये 3 योगासन

इन 5 प्वाइंट को दबाने से कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी होगी कम

हाथों की पकड़ मजबूत करने के लिए घर की इन चीजों से करें वर्कआउट

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source