... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : April 13, 2018 4:29 PM IST
गर्मी का मौसम वापस आते ही अपना असर दिखाने लगता है। गर्मी की अपनी अलग तासीर है, तो गर्मी का मौसम आपको आम जैसी खुशियां भी लाता है। जी हां! जैसा कि हम सब मानते हैं कि आम एक वरदान हैं और इसे चाहे कच्चे रूप में या पकने के बाद खायें, आम का स्वाद बहुत शानदार होता है। हालांकि हम सभी अपने स्वाद के बारे में जानते हैं जोकि स्थिर नहीं रहता तो इससे बेहतर क्या होगा कि बिना किसी परहेज के आप आम का स्वाद लेते हैं। कच्चे आम आपकी सेहत के लिए बहुत सारे फायदे पहुंचाते हैं, जैैसे- कच्चे आमों से आपको मुंहासे और अपच से निपटने में मदद मिलती है, लू नहीं लगती और कई अन्य परेशानियों को रोकने में मदद मिलती है। कच्चे आम पोषक तत्वों का एक पॉवर हाउस या भंडार हैं। पोटैशियम से भरपूर, कच्चे आम की करी आपको अपने शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। कच्चे आम विटामिन सी और विभिन्न एंटीऑक्सिडेंट का एक अनोखा स्रोत हैं। यह आपको अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। अधिकांश न्यूट्रिशनिस्ट हमेशा सुझाव देते हैं कि आपको मौसमी फलों को खाना चाहिए क्योंकि वे मौसम के अनुसार आपको उपयुक्त पोषक तत्व प्रदान करते हैं और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने में मदद करते हैं। कच्चे आम भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाने और शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाने में सहायता करता है। यही वजह है कि स्वाद से भरपूर आम हमारे भारतीय भोजन में एक विशेष स्थान रखता है।
प्रत्येक भारतीय परिवार के भोजन में दाल एक मुख्य हिस्सा है। अद्भुत स्वास्थ्य लाभ के साथ शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन के बाद दाल सबसे अच्छा स्रोत है। हमारे देश में कई तरह की दालें उपलब्ध है और उन्हें बनाने के लिए अलग-अलग तरीके भी हैं। आप सादी दाल बना सकते हैं या घी और विभिन्न मसालों के साथ छोंक लगा कर तड़केवाली दाल बना सकते हैं। चूंकि दाल का अपना कोई खास स्वाद नहीं है इसलिए आप दाल के साथ जितना चाहें उतना प्रयोग कर सकते हैं।
इस गर्मी के मौसम में, कच्चे आम की दाल आज़माएं जो बनाने में बहुत आसान है और बहुत ज़्यादा पौष्टिक भी। आपको बस इतना करना है कि ताज़ा कच्चे आमों को छोटे टुकड़ों में काट लें और इसे अपने रोजवाली सामान्य दाल में डालकर उबाल लें। एक बार उबल जाने के बाद आप दाल को अच्छी तरह मिक्स करें। यह आपके दाल को एक अनोखा स्वाद देगा। आप आम प्यूरी भी मिला सकते हैं और इसे अपने सामान्य दाल में भी मिला सकते हैं।
Read this in English.
अनुवादक: Akhilesh Dwivedi.
चित्रस्रोत: Shutterstock.