Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
वेट लॉस ( Weight Loss Diet) के लिए नैचुरल फूड (Raw Food Diet) बेस्ट माने जाते हैं। भोजन को उसके प्राकृतिक रूप या कम से कम प्रोसेस्ड करके खाने से उनकी पौष्टिकता बरकरार रहती है। इसीलिए, वेट लॉस के लिए ( Weight Loss Diet) सलाद और ताज़े फल और सब्ज़ियां खाने की सलाह दी जाती है। सलाद के तौर पर हम इन सब्ज़ियों और फलों का सेवन करते हैं। लेकिन, क्या वेट लॉस के लिए केवल कच्ची चीज़ें ( Raw Food Diet) खानी चाहिए?
इन दिनों कच्चा भोजन या रॉ फूड डायट ( Raw Food Diet) का चलन है। इसे, वेट लॉस के लिहाज से फायदेमंद बताया जा रहा है।इसीलिए, इस डायट में लोग फलों-सब्ज़ियों, हर्ब्स और स्प्राउट्स को कच्चा खाते हैं। हालांकि, इसके कई फायदे हैं। दरअसल, भोजन पकाते समय विटामिन सी जैसे कुछ पोषक तत्व उड़ जाते हैं। इसीलिए, कच्चा खाने से हरी सब्ज़ियों और फलों के पोषक तत्व पूरी तरह से प्राप्त होते हैं। बेली फैट कम करना हो या रहना हो हाइड्रेटेड, सर्दियों में खाएं ये 4 फल और सब्ज़ियां।
इसी तरह, नैचुरल फलों और सब्ज़ियों से जब को डिश तैयार की जाती है। तो, उसमें स्वाद बढ़ाने के लिए नमक, शक्कर और बेकिंग सोडा जैसी कई चीज़ें मिलाई जाती हैं। तो वहीं, तेल और बटर जैसे फैट्स का भी इस्तेमाल होता है। इसीलिए, अगर कोई व्यक्ति कच्चा भोजन खाता है, तो वह चीनी-नमक और कोलेस्ट्रॉल की अतिरिक्त मात्रा शरीर में नहीं जाती है। जो कि, वेट गेन से बचने का एक अच्छा तरीका है। इस तरह वेट लॉस या हेल्दी वेट मेंटेन करने में रॉ फूड डायट मदद कर सकती है।
यह भी पढ़ें- ना पीएं ज़्यादा ग्रीन टी हो सकता है लीवर इंफेक्शन, और भी हैं Green Tea के साइड इफेक्ट्स।