Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हमारी बॉडी को सुचारू रूप से काम करने के लिए ढेर सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है और इन पोषक तत्वों की आपूर्ति का एक बहुत बड़ा सोर्स है बादाम। जी हां, बादाम। बादाम हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है और हमें फिट रखने में अहम भूमिका निभाता है। आप चाहे तो इसे स्नैक के रूप में कच्चा भी खा सकते हैं या फिर भिगोकर भी। यह आपके मुंह के स्वाद पर निर्भर करता है कि आपको बादाम किस रूप में लेना चाहिए। लेकिन जब भी बात आपके स्वास्थ्य की आती है तो आपको हमेशा भीगे हुए बादाम का ही सेवन करना चाहिए। दरअसल बादाम को भिगोने से न सिर्फ उसका छिलका उतारना आसान हो जाता है, बल्कि नट्स के सभी पोषक तत्वों को प्राप्त करने में आसानी होती है। इस लेख में हम आपको ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि कैसे ये दोनों एक दूसरे से अलग हैं और इन दोनों में से कौन आपके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर है।
बादाम विटामिन ई जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ डायटरी फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड, ओमेगा 6 फैटी एसिड और प्रोटीन से भरा होता है। बादाम में मौजूद प्रोटीन आपका पेट अधिक समय तक फुल रखने में मदद करता है साथ ही आपको अतिरिक्त कैलोरी इनटेक से भी बचाने का काम करता है। इसका सीधा प्रभाव आपको वजन घटाने में दिखाई देता है। इसके अलावा बादाम आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ आपका ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में भी मदद करता है।
जब बात बादाम की आती है, तो कच्चे और भीगे हुए बादाम न केवल स्वाद में अलग-अलग होते हैं, बल्कि इनके पोषक तत्वों की मात्रा में भी भिन्नता दिखाई देते हैं। कच्चे बादाम पर चढ़े भूरे रंग के छिलके में टैनिन होता है, जो बॉडी द्वारा पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा पैदा करता है। जबकि भीगे हुए बादाम का छिलका उतारना आसान हो जाता है इसलिए आप छिलका उतारकर बादाम के सभी पोषक तत्वों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
एक कप पानी में 5 से 8 बादाम भिगोएं। कप को ढक्कन से ढक दें और इसे छह से सात घंटे के लिए रखा छोड़ दें। जब बादाम अच्छी तरह से भीग जाएंगे तो ये भूरे रंग के छिलके को आसानी से छोड़ देंगे। आप बादाम को प्लास्टिक के कंटेनर में भी स्टोर कर सकते हैं।
कच्चे बादाम से बेहतर होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर भीगे हुए बादाम खाने के कुछ अन्य फायदे भी हैं। आइए जानते हैं भीगे हुए बादाम खाने के फायदे।