
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : January 31, 2025 5:05 PM IST
Mulethi Powder Benefits in Hindi: मुलेठी पाउडर औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में मुलेठी के पाउडर को काफी फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में मुलेठी का उपयोग कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। कई लोग मुलेठी का काढ़ा पीना पसंद करते हैं। इसके अलावा, मुलेठी पाउडर भी सेहत के लिए अच्छा होता है। अगर आप रोज रात को पानी के साथ मुलेठी पाउडर लेंगे, तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो सकती हैं। मुलेठी पाउडर पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही, मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। मुलेठी पाउडर खाने से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। रात को गुनगुने पानी के साथ मुलेठी पाउडर लेने से कई लाभ मिलते हैं।
अगर आप सर्दी-जुकाम या खांसी जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ मुलेठी पाउडर ले सकते हैं। मुलेठी पाउडर एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है। अगर आप रात को मुलेठी पाउडर का सेवन करेंगे, तो इससे सर्दी-जुकाम से राहत मिल सकती है। मुलेठी पाउडर गले की खराश को भी ठीक करता है।
मुलेठी पाउडर हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। मुलेठी पाउडर रक्त वाहिकाओं को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। अगर आप रोज रात गुनगुने पानी के साथ मुलेठी पाउडर लेंगे, तो इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मुलेठी पाउडर, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। अगर आप मुलेठी पाउडर का सेवन करेंगे, तो इससे पाचन-तंत्र दुरुस्त होगा। मुलेठी पाउडर लेने से कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा मिलेगा। मुलेठी पाउडर लेने से सुबह के समय पेट आसानी से साफ हो जाता है।
मुलेठी पाउडर लेने से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। आप गुनगुने पानी के साथ मुलेठी पाउडर का सेवन कर सकते हैं। मुलेठी पाउडर में मौजूद गुण दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। अगर आप रोज रात को मुलेठी पाउडर लेंगे तो इससे त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।