Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रणवीर सिंह ने फिल्म 83 में जबरदस्त बॉडी पाने के लिए इस डाइट प्लान को किया फॉलो

रणवीर सिंह ने फिल्म '83' में जबरदस्त बॉडी पाने के लिए एक खास डाइट प्लान को किया था फॉलो। यदि आप चाहते हैं हेल्दी और फिट बॉडी पाना, तो कर सकते हैं रणवीर का ये डाइट प्लान फॉलो....

रणवीर सिंह ने फिल्म 83 में जबरदस्त बॉडी पाने के लिए इस डाइट प्लान को किया फॉलो
रणवीर सिंह ने फिल्म 83 में जबरदस्त बॉडी पाने के लिए इस डाइट प्लान को किया फॉलो

Written by Anshumala |Updated : December 28, 2021 1:13 AM IST

Ranveer Singh's Diet Plan for film 83: एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों सिनेमा हॉल में अपनी फिल्म '83' (Film 83) से खूब चौके-छक्के लगा रहे हैं। उनके फैंस को भी फिल्म में रणवीर की एक्टिंग खूब भा रही है। फिल्म ने भी अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। '83' फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। कपिल देव जिस तरह से क्रिकेट के मैदान में बॉलिंग किया करते थे, बैकवर्ड-रनिंग करते हुए कैच करते थे, बल्लेबाजी करते थे, उन सभी को रणवीर को सीखने-समझने और बखूबी निभाने में काफी महीने लगे थे। इतना ही नहीं, एक खिलाड़ी की तरह परफेक्ट और दुबला-पतला शरीर पाने के लिए भी रणवीर ने काफी मेहनत की है। खासकर, इस फिल्म में उन्होंने अपने किरदार को बेहतर करने के लिए अलग तरह की डाइट को फॉलो किया था। जानें, फिल्म 83 के लिए क्या डाइट चार्ट फॉलो करते थे रणवीर सिंह (Ranveer Singh Diet plan)....

रणवीर सिंह में गजब का दिखा ट्रॉन्सफॉर्मेशन

किसी भी फिल्म में अपने कैरेक्टर को निभाने के लिए रणवीर बखूबी उसमें डूब जाते हैं। जिस फिल्म में भी उन्हें जैसे भी कैरेक्टर प्ले करने को मिलते हैं, वे उसी के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं। फिर चाहे वजन बढ़ाना हो या फिर कम करना हो। कई फिल्मों के लिए अब तक उनके अंदर जबरदस्त का बदलाव देखने को मिला है।

Also Read

More News

फिल्म 83 में भी किया कड़ी मेहनत

पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की तरह दिखने, वजन रखने, शरीर को दुबला-पतला बनाए रखने के लिए रणवीर ने काफी कड़ी मेहनत की थी, तब जाकर उनका बॉडी परफेक्ट, लीन शेप्ड में आया था।

83 के लिए ये था रणवीर का डाइट प्लान

कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर ने इस फिल्म में परफेक्ट स्पोर्ट्स मैन वाली बॉडी पाने के लिए काफी मेहनत की है। फिल्म के लिए उनकी डाइट पर नजर लंदन के कुल चार शेफ रख रहे थे, ताकि वे दुबला-पतला, फुर्तीला शरीर पा सकें। वे तीन बड़े-बड़े भोजन करने की बजाय कई छोटे-छोटे मील्स लिया करते थे। शाम में वे हेल्दी स्नैक्स का सेवन करते थे। इसमें नट्स, फल शामिल होते हैं। रात में वे लो कार्ब्स वाले फूड्स का सेवन करते थे।

भारतीय भोजन के हैं शौकीन

रणवीर को भारतीय खानपान बेहद पसंद है। उन्हें इंडियन कुजीन बहुत पसंद हैं। इसकी मदद से वे अपनी डाइट में बेसिक रोकथाम, नियमों को ध्यान में रखते हुए तरह-तरह के हेल्दी चीजों को शामिल करते थे।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

रणवीर सिंह का पसंदीदा डेजर्ट है ये वाला

रणवीर सिंह को कई तरह के डेजर्ट पसंद हैं, जिसमें उनका फेवरेट है एवोकाडो मूज। यह एवोकाडो मूज 90 प्रतिशत डार्क चॉकलेट चिप्स और एवोकाडो से बना होता है। ये खाने में टेस्टी और हेल्दी भी होता है।

About the Author

... Read More