Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Ramphal benefits: रामफल (Ramphal) ठंड के मौसम आने पर बाज़ारों में दिखने लगता है। यह एक भारतीय फल है जिसके बारे में कई धार्मिक पुस्तकों में भी लिखा गया है। यह औषधिय गुणों से भरपूर फल है। जिसे, डायबिटिक्स के लिए भी इसका सेवन अच्छा और सेफ माना जाता है। सेलिब्रिटी डायटिशन और न्यूट्रिशनिस्ट रूजुता दिवेकर रामफल खाने की सलाह देती हैं। (Ramphal benefits in hindi)
रामफल में कई मिनरल्स और एंटी-डायबिटीक तत्व होते हैं। जो, ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को कम करने में सहायता करते हैं। यह प्री-डायबिटिक्स और डायबिटिक्स के लिए सेवन करने के लिए सही है। साथ ही इसमें एंटी-कैंसर प्रॉप्रर्टीज़ से भी होती हैं।
क्या डायबिटीज़ में सूरन खाना चाहिए? जानें क्या होता है जब डायबिटिक्स खाते हैं Yam या जिमीकंद
मौसमी बीमारियों से बार-बार बीमार पड़ने वाले लोगों को रामफल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि, रामफल (Ramphal benefits) में विटामिन ए (vitamin A) होता है। जिससे, रामफल खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। विटामिन बी की मात्रा भी इसमें अच्छी होती है जिससे, शरीर में सूजन कम होती है। इस तरह वायरल और मौसमी एलर्जिस् भी कम होती है।
Ways to boost immunity: इन नैचुरल तरीकों से बढ़ाएं इम्यूनिटी, Common Cold जैसी समस्याएं रहेंगी दूर
फ्री-रैडिकल्स से होने वाले डैमेज़ को कम करने के लिए विटामिन सी मदद करता है। रामफल में विटामिन सी मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा फ्रिज़ी बालों को मैनेजबल बनाने के लिए भी यह अच्छा है।
अक्सर, हार्मोन्स और प्रदूषण के कारण 30 साल की उम्र के बाद लोगों को पिम्पल्स होने लगते हैं। इस स्थिति में रामफल का सेवन मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि, इस फल को पिम्पल्स को कम करने के लिए इस्तेमाल और खाया जाता रहा है। रामफल खाने से ना केवल पिम्पल्स कम होते हैं और स्किन पर हेल्दी ग्लो भी आता है।
Ways to prevent Pimples: स्किन केयर में ना करें ये 2 ग़लतियां, कभी नहीं होगे पिम्पल्स