Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
रमज़ान के महीने में रोज़दार सेहरी में जो चीज़ें खाते हैं, उन्हीं से मिलने वाली ऊर्जा पर अपना दिन गुज़ारते हैं। उसके बाद, सूरज ढलने के बाद होता है इफ़्तार का वक़्त जब वो अपना रोज़ा खोलकर कुछ खाते हैं। इसलिए, ये वक्त बहुत अहम माना जाता है। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं हमारी न्यूट्रीशन एक्सपर्ट डॉक्टर नेहा सानवाल्का की बताई कुछ ऐसी बातें, जिनका ध्यान रखकर ही आपको अपनी सेहरी करनी चाहिए।
इफ़्तार के वक़्त शरीर को ऐसे ग्लूकोज़ वाली चीज़ें चाहिए होती हैं जिससे हर कोशिका, ख़ासतौर पर मस्तिष्क और तंत्रिका की कोशिकाओं को ऊर्जा मिल सके। इफ़्तार के वक्त उच्च कार्बोहाइड्रेट वाला आहार लेने से ग्लूकोज़ का गिरा हुआ स्तर फिर से सामान्य हो जाएगा।
• खजूर और फलों के जूस से रोज़ा खोलें। ये सामान्य शुगर के अच्छे स्रोत होते हैं।
• सूप और दलिया, दूध और चाय इफ़्तार के लिए बहुत अच्छे रहते हैं। ये चीज़ें हल्की होती हैं और पेट को रात के खाने के लिए तैयार करती हैं।
• शर्बत और बहुत अधिक मीठी चीज़ें नहीं खानी चाहिए क्योंकि ये स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता।
• इफ़्तार के दौरान बहुत अधिक पानी एक साथ न पियें, इससे थकान और पेट दर्द बढ़ सकता है।
• इफ़्तार में फल या नट्स खाने की सलाह दी जाती है। आप फलों का जूस भी पी सकते हैं।
• इफ़्तार में भारी चीजडें खाने से बचें क्योंकि इससे पाचन क्रिया पर बहुत अधिक भार पड़ता है। साथ ही, इसे पचाने में कम से कम दो घंटे का वक्त लग सकता है। इफ़्तार में हल्की चीज़ें ही खानी चाहिए।
• रात को बहुत अधिक खाना अपनी प्लेट में न लें। प्लेट में उतना ही लें जितनी आपको भूख लगी हो।
• इफ़्तार के बाद तुरंत सोए नहीं। अपने परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ा टहलें, ताकि आपको इफ़्तार के बाद नींद न आने लगे।
मूल स्रोत: Tips to eat healthy during Iftar
अनुवादक: Shabnam Khan
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।