Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रमजान का महीना आज से शुरू, रोजा खोलते समय जरूर करें इस एक चीज का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Dates Benefits in Hindi: खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। हर व्यक्ति को अपनी डाइट में खजूर जरूर शामिल करने चाहिए। रमजान के महीने में जो लोग रोजा रखते हैं, उनके लिए भी खजूर बेहद फायदेमंद होते हैं।

रमजान का महीना आज से शुरू, रोजा खोलते समय जरूर करें इस एक चीज का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Written by Anju Rawat |Published : March 2, 2025 10:44 AM IST

Ramadan me Khajoor Khane se Kya Hota Hai: रमजान का महीना आज से शुरू हो गया है। 1 मार्च, शनिवार को चांद के दीदार के साथ इसकी शुरुआत हो गई। अब अगले एक महीने तक मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं। मुस्लिम समाज के लोग रोजे रखकर खुदा की इबादत करते हैं। जैसे ही चांद निकला, लोगों ने खान-पान के सामान और फलों की खरीदारी शुरू कर दी। आपको बता दें कि रोजे में अधिकतर मुसलमान सुबह उठकर सहरी खाते हैं। यह बेहद पौष्टिक होता है, जिससे पूरे दिनभर उनमें एनर्जी बनी रहे। फिर सूर्यास्त के बाद रोजा इफ्तार होता है। यानी रोजा खोला जाता है। इसमें भी पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाता है। अगर आपने भी रोजे रखे हैं, तो खजूर का सेवन जरूर करें। खजूर में विटामिन-सी, विटामिन-डी, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस और विटामिन बी6 पाए जाते हैं। रोजा खोलते समय खजूर खाने से शरीर को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। आइए, जानते हैं रमजान में खजूर खाने के फायदे (Ramadan me Khajur Khane ke Fayde)-

रमजान में खजूर खाने के फायदे- Benefits of Eating Dates in Ramadan in Hindi

1. दिनभर की थकान होगी दूर

रमजान में रोजा खोलते समय आपको खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए। खजूर में कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत और ऊर्जा प्रदान करते हैं। अगर आप सूर्यास्त के बाद इफ्तार में खजूर का सेवन करेंगे, तो इससे दिनभर की थकान भी दूर होगी।

2. वेट लॉस में असरदार

खजूर में फाइबर होता है। अगर आप रोजा खोलते समय खजूर का सेवन करेंगे, तो इससे पेट लंबे समय तक भरा-भरा महसूस होगा। इससे आप ओवरइटिंग से बच सकते हैं। इस तरह खजूर खाने से वेट लॉस में मदद (Dated for Weight Loss) मिल सकती है।

Also Read

More News

3. खून की कमी पूरी करे

खजूर आयरन का एक बेहतरीन सोर्स होता है। रमजान में रोजा रखने के दौरान शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। ऐसे में खजूर खाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। खजूर खाने से खून की कमी भी नहीं होती है। खजूर में मौजूद आयरन शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। खजूर खाने से शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।

4. हड्डियां मजबूत बनाए

अगर आप हड्डियों और जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं, तो ऐसे में खजूर खाना फायदेमंद हो सकता है। रमजान में रोजा खोलते समय आपको खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए। खजूर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। खजूर खाने से शरीर की थकान और कमजोरी भी दूर होती है।

5. पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद

रमजान में रोजा रखने से पाचन-तंत्र गड़बड़ा सकता है। क्योंकि इसमें पूरे दिनभर कुछ भी खाना-पीना नहीं होता है। ऐसे में आप शाम को खजूर का सेवन कर सकते हैं। खजूर में फाइबर अधिक होता है, जो पाचन-तंत्र के लिए बेहद जरूरी होता है। खजूर खाने से पाचन-तंत्र मजबूत बनता है।

रमजान में कैसे करें खजूर का सेवन?- How to Eat Dated in Ramadan in Hindi

आप रमजान में खजूर का सेवन कर सकते हैं। रमजान में रोजा खोलते समय कई तरीकों से खजूर खाया जा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • आप चीनी के बजाय खजूर का उपयोग कर सकते हैं।
  • दलिया, खीर और ओट्स आदि में खजूर मिलाकर खा सकते हैं।
  • खजूर वाला दूध पीना भी बेहद फायदेमंद होता है।
  • आप चाहें तो खजूर का हलवा या लड्डू बनाकर भी खा सकते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।