Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Ramadan 2026: रोजे के दौरान शरीर में पानी की कमी होने पर दिखते हैं ये संकेत, जानें डिहाइड्रेशन से कैसे बचें

Ramadan health tips in Hindi: रमजान के मौके पर रोजे रखने के दौरान कई बार सिरदर्द या उल्टी आने जैसा महसूस होता है, जो कई बार डिहाइड्रेशन की तरफ इशारा करता है। जानें सेहत से जुड़े वे अलामत जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए।

Ramadan 2026: रोजे के दौरान शरीर में पानी की कमी होने पर दिखते हैं ये संकेत, जानें डिहाइड्रेशन से कैसे बचें

Written by Mukesh Sharma |Published : February 27, 2026 7:52 PM IST

Roze me Dehydration se Kaise Bache: रमजान का महीना अल्लाह की इबादत करने वाले हर बंदे के लिए एक बेहद खास मौका होता है। रमजान में रोजा रखने वाले खुद को खुशकिस्मत समझते हैं, क्योंकि यह समय अल्लाह के प्रति मोहब्बत साबित करने का समय होता है। यह सच है कि रोजे रखने वाले हर बंदे के अंदर रूहानी सुकून और सब्र होता है, लेकिन कई बार सेहत साथ नहीं दे पाती है। देखा गया है कि कई बार रोजे रखने के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे आप बुरी तरह से बीमार पड़ सकते हैं। अपने रोजे मुकम्मल रखने के लिए अपनी सेहत को दुरुस्त रखना भी बहुत जरूरी है, इसलिए रोजेदारों के लिए जरूरी है कि वे अपनी सेहत में दिखने वाले कुछ खास संकेतों का ध्यान रखें ताकि सेहत को सही रख कर रोजे को दिलो-जान के साथ मुकम्मल किया जा सके। रोजे रखने के दौरान शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन होने का खतरा हो सकता है और सेहत को कुछ खास इशारे हैं जिनकी मदद से दिक्कत बढ़ने से पहले ही इनका पता लगाया जा सकता है।

रोजे रखने के दौरान डिहाइड्रेशन का खतरा

रोजे रखने के दौरान लाइफस्टाइल थोड़ा बदल जाता है और कुछ बदलाव ऐसे भी हैं जो बताते हैं कि शरीर में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ रहा है। रोजे रखने के दौरान दिन में कुछ भी खाया-पिया नहीं जाता है और कई बार दिन में पानी की कमी होने लगती है। वहीं अगर रोजे रखने के दौरान आप ज्यादा मेहनत वाला काम कर रहे हैं या फिर मौसम बहुत ज्यादा गर्मी का है, तो भी डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ता है। इन सब चीजों के अलावा अगर सहरी व इफ्तार के दौरान सही खानपान नहीं लिया जा रहा है, तो भी बॉडी में डिहाइड्रेशन हो सकती है।

सेहत के इशारे जिन्हें न करें नजरअंदाज

रोजे रखने के दौरान सेहत में कुछ बदलाव आते हैं, जो कि नॉर्मल हो सकते हैं। लेकिन सेहत कुछ ऐसे इशारे भी देती है, जिन्हें नॉर्मल समझने की गलती नहीं की जानी चाहिए -

Also Read

More News

  • बार-बार गला सूखना
  • खाल और होंठ सूखे महसूस होना
  • निगलने में दिक्कत होना
  • थूक या लार न बनना
  • पेशाब का रंग ज्यादा पीला होना
  • सुस्ती व कमजोरी महसूस होना
  • बार-बार चक्कर आना
  • सिरदर्द रहना
  • जी मिचलाना या उल्टी आने जैसा लगना
  • बार-बार आंखों के आगे अंधेरा छाना

रोजे रखने के दौरान सेहत से जुड़ी इस तरह की चीजें होना कोई अच्छा इशारा नहीं है और अगर ऐसा हो रहा है, तो एक बार डॉक्टर से इस बारे में बात कर लेनी चाहिए। डॉक्टर आपको सही सलाह देंगे और इस दिक्कत से निपटने का सही तरीका भी बताएंगे।

कैसे दूर करें डिहाइड्रेशन

रोजे रखने के दौरान अगर आपको ऐसा लगने लगा है कि जिस्म में पानी की कमी होने लगी है या फिर आने वाले समय में पानी की कमी हो सकती है। इसके लिए आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं -

  • सहरी और इफ्तार के समय अपने खाने में फल व खूब फल व सब्जियां लें
  • कोई भी ऐसी चीज न खाएं जिसमें पहले से ही पानी कम हो (जैसे कोई सूखी चीज)
  • तली-भुनी यानी फ्राइड चीजों को कम से कम अपने खाने में शामिल करें
  • चाय या कॉफी जैसी चीजों का सेवन न करें क्योंकि ये डिहाइड्रेशन पैदा करती हैं
  • सहरी और इफ्तार के दौरान पर्याप्त पानी व अन्य फलों के जूस पिएं
  • दिन के समय में ज्यादा मेहनत वाला काम न करें ताकि पसीना कम आए
  • अगर मौसम ज्यादा गर्मियों का है तो ठंडी व हवादार जगह पर रहें

अगर रोजे रखने के दौरान धीरे-धीरे पानी की कमी होने लगी हैं, तो इन बातों का ध्यान रखकर उसे दूर किया जा सकता है। अगर अभी तक डिहाइड्रेशन से जुड़ा कोई इशारा नहीं दिखा है तो इन बातों का ध्यान रख कर उसके खतरे को और कम किया जा सकता है। लेकिन अगर किसी भी तरह की दिक्कत महसूस होती है, तो डॉक्टर की सलाह लेने में कोई बुराई नहीं है, बल्कि इससे आपको अपने रोजे और सब्र के साथ मुकम्मल करने में सुहूलियत मिलेगी

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।