
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : May 2, 2020 10:00 PM IST
Encourage employees to utilise mental health resources or provide information about external resources for stress management and emotional support.
Ramadan Diet Tips: हर साल की तरह इस बार रमजान का पवित्र महीना कुछ अलग परिस्थितियों में शुरू हुआ है। लोगों के मन में इसे लेकर खुशी के साथ-साथ एक चिंता और डर भी है। चिंता अपनी सेहत को लेकर है, क्योंकि कोरोना महामारी (Coronavirus pandemic) के बीच शुरू हुए रमजान में लोगों को रोजा रखना है। यदि हेल्दी और साफ-सुथरी चीजों का सेवन ना किया जाए, तो कोरोना से संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। इस बार लोग लॉकडाउन के कारण इबादत करने मस्जिद में भी नहीं जा पा रहे हैं। लोगों को घरों में रहकर ही इबादत करनी पड़ रही है। यदि आप रमजान पर रोजा रख रहे हैं, तो अपने खानपान (Ramadan Diet Tips) का भी विशेष ख्याल रखना होगा, ताकि किसी भी तरह की कोई शारीरिक समस्या ना हो और आपको हॉस्पिटल ना जाना पड़े। जानें, रमजान में आपका डायट प्लान (Ramadan Diet Plan) कैसा होना चाहिए...
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की पोषण विशेषज्ञ डॉ. सुनीता सक्सेना के अनुसार, रमजान में सहरी और इफ्तार (sehri and iftar) के समय खास एहतियात बरतना जरूरी है। जो लोग रोजा रख रहे हैं, उन्हें खासतौर से अपने खान-पान का ख्याल (Ramadan Diet Tips) रखना चाहिए। दिन की शुरुआत सहरी से होती है, जो सुबह में होता है। सहरी में नाश्ता पौष्टिक करना चाहिए, क्योंकि इसके बाद आप सारा दिन भूखे रहते हैं। नाश्ते में हाई प्रोटीन, हाई कार्बोहाइड्रेट, हाई फाइबर और हाईलिक्विड वाली डायट लें, जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म (Metabolism) संतुलित रहे। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल (Blood sugar level) भी संतुलित बना रहेगा।
रोजेदार सहरी के समय नाश्ते में हाई प्रोटीन जैसे पनीर सैंडविच, वेजिटेबल टोस्ट, स्टफ पराठे, उबले हुए अंडे और आमलेट खाएंगे, तो वो दिन भर ऊर्जा से भरपूर बने रहेंगे। ऐसे में हेल्दी तरीके से आप अपना रोजा रख पाने में सफल होंगे। नींबू शिकंजी पीते हैं, तो उसमें थोड़ा सा शहद डालें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और शरीर ऊर्जावान रहेगा।
डॉ. सुनीता का कहना है कि इफ्तारी और सहरी के बीच 7-8 घंटे का गैप होता है, इसलिए रोजा खोलते समय जो भी खाएं उसे जल्दबाजी में न खाएं। आराम से और चबाकर खाएं। इफ्तार में हमें स्टीम्ड, ग्रिल्ड, बेक्ड, रोस्टेड फॉर्म में डाइट लेनी चाहिए। इफ्तार की शुरुआत फ्रूट चाट या खजूर से या फ्रूट जूस या स्टीम स्प्राउट्स (अंकुरित चने या दालें) या ड्राई फ्रूट्स से कर सकते हैं।
रमजान पर बॉलीवुड सितारों ने की खुशी व शांति की कामना
रोजेदार इफ्तार और सहरी में मछली या चिकन खा सकते हैं, मगर रेड मीट खाने से बचें। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह भारी होता है और देर से पचता है। मछली व चिकन के साथ सलाद व हरी सब्जियां जरूर लें, क्योंकि सलाद व हरी सब्जियों में मौजूद खनिज, विटामिन चिकन व मछली में मौजूद प्रोटीन को आसानी से पचा (Healthy eating during Ramzan) देते हैं। डिनर करने के बाद तुरंत सोने से बचें। 5-10 मिनट टहलें। अगर रमजान के दौरान खाने में इन सभी चीजों का ध्यान रखेंगे, तो आप स्वस्थ भी रहेंगे।
रमजान में इम्यूनिटी बूस्ट रखने के लिए डायट में शामिल करें ये फूड्स
Ramadan 2020 : रोजेदार इफ्तार में पिएं ये 2 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को मिलेगी भरपूर एनर्जी
Ramadan 2020 Recipes: रमजान सहरी और इफ्तार के लिए बनाएं ये हेल्दी स्वीट डिशेज