Ramzan 2026: रोजे में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सेहरी में कितना पानी पीना चाहिए? बता रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट

डाइटिशियन दीपिका दुआ अरोड़ा का कहना है कि रोजेदारों को सेहरी के समय शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए कम से कम 2 से 3 गिलास पानी जरूर पानी चाहिए।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : March 2, 2026 7:25 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dt. Pranjal kumat

रमजान के महीने में रोजा रखने के दौरान लंबे समय तक बिना पानी पिए रहना पड़ता है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन होने का खतरा बढ़ जाता है। दीपिका दुआ अरोड़ा, थेराप्यूटिक डाइटीशियन (Deepika Dua Arora, Therapeutic Dietitian, Founder of Mutation Diet Clinic, Delhi) के अनुसार, लंबे समय तक बिना पानी के रहने के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या होती है।

डिहाइड्रेशन के कारण कमजोरी, चक्कर, सिरदर्द, सूखा मुंह, थकान और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई जैसी परेशानी होना आम बात है। रोजे के दौरान इस प्रकार की समस्या न हो, इसलिए सेहरी (सहूर) के समय सही मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है।

सेहरी में कितना पानी पीना चाहिए?

डाइटिशियन दीपिका दुआ अरोड़ा का कहना है कि रोजेदारों को सेहरी के समय शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए कम से कम 2 से 3 गिलास पानी जरूर पानी चाहिए। हालांकि पूरे रोजे के दौरान शरीर की पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए इफ्तार से सेहरी के बीच कुल 8 से 10 गिलास पानी पीना सही माना जाता है।

सेहरी में पानी पीने का सही तरीका क्या है?

डाइटिशियन बताती हैं कि सहरी के दौरान सिर्फ पानी पीना ही सही नहीं है, बल्कि सेहरी के दौरान सही तरीके से पीना भी बहुत जरूरी है।

सेहरी में एकदम ज्यादा पानी पीने के बजाय धीरे-धीरे पिएं।

सेहरी के लिए जब जागे तो उसके तुरंद बाद 1 गिलास पानी पिएं।

सेहरी के दौरान फल,मेवे और खाना खाते समय थोड़ा पानी पिएं।

सेहरी खत्म होने से पहले 1 गिलास पानी जरूर पिएं।

सेहरी में थोड़ा-थोड़ा पानी पीने से शरीर का हाइड्रेशन लेवल बनाए रखने में मदद मिलती है।

सेहरी में हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए क्या खाएं?

डाइटिशियन कहती हैं कि सेहरी में सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि पानी से भरपूर खाद्य पदार्थ भी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। जिन लोगों को सेहरी में 3 से 4 गिलास पानी पीने में परेशानी आ रही है, वो नीचे बताई चीजों को खाकर भी हाइड्रेशन को मैनेज कर सकते हैं।

पानी वाले फल- तरबूज, खीरा, खरबूजा, संतरा और पपीता में प्रचूर मात्रा में पानी पाया जाता है। सेहरी में पानी वाले फल खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है।

छाछ- दही, काला नमक और अजवाइन से बनने वाली छाछ शरीर को ठंडक देती है और लंबे समय तक हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करती है। सेहरी में छाछ पीने से प्यास तेजी से बुझती है।

ओट्स - ओट्स में हाई फाइबर होता है। यह धीरे-धीरे पचते हैं और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा और नमी प्रदान करते हैं। ओट्स खाने से शरीर की हाइड्रेशन बनी रहती है।

सेहरी में किन चीजों से बचना चाहिए?

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सेहरी में कुछ चीजों से दूरी बनाना जरूरी है:

ज्यादा नमकीन भोजन- समोसे, पकौड़े जैसी चीजों को बनाने के लिए डीप फ्राई किया जाता है। सेहरी में डीप फ्राई चीदें खाने से बचना चाहिए। ज्यादा तला हुआ और नमक वाला खाना शरीर से पानी खींचता है। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या होती है।

चाय और कॉफी - सेहरी में चाय और कॉफी पीने से भी बचना चाहिए। चाय - कॉफी में कैफीन होता है, जो शरीर से पानी बाहर निकालती हैं। सेहरी में कैफीन लेने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

निष्कर्ष

रोजे के दौरान डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सेहरी में सही मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। सेहरी में 2 से 3 गिलास पानी और इफ्तार से सेहरी के बीच 8 से 10 गिलास पानी पीने की आदत शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है।

Highlights

  • सेहरी में 2 से 3 गिलास पानी पीना चाहिए।
  • सेहरी में तली और नमकीन चीजें नहीं खानी चाहिए।
  • सेहरी में छाछ पीने से हाइड्रेशन रहता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।