सुबह नाश्ते में पूरी-सब्जी या छोले-भठूरे खाने की है आदत? रकुल प्रीत सिंह की डायटिशियन ने बताया क्या है तला-भुना खाने का सही समय

बहुत से लोग सुबह नाश्ते में पूरी-सब्जी या फिर छोले भठूरे खाना पसंद करते हैं लेकिन आप भले ही स्वाद के लिए इन फूड्स का सेवन करते हों लेकिन ये आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : July 10, 2021 9:01 AM IST

सुबह उठकर नाश्ते में क्या खाते हैं? हेल्दी ओट्स या फिर पड़ोस की हलवाई की दुकान से छोले-पूरी? अगर आप छोले-पूरी खाने के शौकीन हैं तो अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की डायटिशियन की आपके लिए एक सलाह है। जी हां, न्यूट्रिशनिस्ट मुनमुन गिनेरीवाल (Nutritionist Munmun Ganeriwal) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पूरी-सब्जी और छोले-भटूरे को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। बहुत से लोग सुबह नाश्ते में पूरी-सब्जी या फिर छोले भठूरे खाना पसंद करते हैं लेकिन आप भले ही स्वाद के लिए इन फूड्स का सेवन करते हों लेकिन ये आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। आइए जानते हैं क्यों कहती हैं मुनमुन ऐसा।

​हर दिन खाते हैं पूरी सब्जी या पूरी छोले?

मुनमुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें सुबह के नाश्ते से जुड़े कुछ टिप्स शेयर किए गए हैं। इस पोस्ट में मुनमुन ने लिखा, 'गरमा गरम पूरी खाने का सबसे अच्छा समय क्या है? मुंह में पानी लाने वाले छोले भटूरे हमें किस समय खाने चाहिए? क्या ये सब चीजें आपको नाश्ते में खानी चाहिए?'

मुनमुन कहती हैं कि भले ही आप इन चीजों को खाना बंद न करें लेकिन इ्नका सेवन कम करें और हर दिन तो इन्हें भूल कर भी न खाएं। इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों को लंच का सही समय बताया है। आइए जानते हैं आखिर क्या है लंच का सही समय

क्या है लंच करने का सही समय

डायटीशियन मुनमुन ने बताया कि सुबह के नाश्ते में हमें सब्जी-पूरी, छोले भटूर या फिर मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए। आप इस तरह के फूड्स को लंच के वक्त खा सकते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि आपको इस तरह के ऑयली फूड्स का सेवनसप्ताह में एक बार ही करना चाहिए।

कब खाएं छोले-भठूरे या पूरी-आलू

मुनमुन के मुताबिक, दिन का सबसे हेवी भोजन हमें सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे के बीच ही करना चाहिए। इस वक्त आपका मेटाबॉलिज्म सबसे हाई होता है और खाने को पचाने में आसानी होती है। सरल शब्दों में कहा जाए तो इस वक्त आप जो भी खाते हैं उसे आपका शरीर सही तरीके से पचाता है और ऊर्जा में तब्दील करता है। इतना ही नहीं फैट भी आपके टिश्यू पर जमा नहीं होता है।

एक्सपर्ट की मानें तो सेहतमंद रहने के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप क्या खा रहे हैं बल्कि ये जरूरी है कि आप किस समय पर खा रहे हैं। हेल्दी डाइट के साथ हमें वक्त का भी ख्याल रखना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source