रक्षाबंधन पर बनाइए यह लो-कैलोरी मिठाई,खाते-खिलाते हुए नहीं लगेगा वजन बढ़ने का डर

अगर आप भी इसी वजह से मिठाई खाने से बचते हैं तो इस रक्षाबंधन आप तैयार कर सकते हैं एक स्पेशल मिठाई जिसमें शक्कर और कैलोरी काफी कम होती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 9, 2022 7:58 PM IST

Rakshabandhan Special Recipe: रक्षाबंधन के त्योहार पर रंग-बिरंगी धागों से बनी राखी के साथ थाली में प्यार से रखी जाती हैं कुछ खास मिठाइयां, जो भाई-बहन के प्यार और रिश्ते की मिठास को बढ़ा देता है। मिठाइयां वैसे भी भारतीय त्योहारों की शान होती हैं और हर त्योहार में खास तरीके की मिठाइयां तैयार की जाती हैं। लेकिन, कुछ लोग मिठाई खाने से कतराते हैं या यूं कहें कि डरते हैं क्योंकि,उन्हें मीठा खाते ही अपनी हेल्थ प्रॉब्लम्स बढ़ जाने की चिंता सताने लगती है।  डायबिटीज, मोटापा और हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल की परेशानी वाले लोगों को अक्सर मीठा खाने से परहेज करते देखा जाता है। अगर आप भी इसी वजह से मिठाई खाने से बचते हैं तो इस रक्षाबंधन आप तैयार कर सकते हैं कुछ लो-शुगर और लो-कैलोरी मिठाइयां,जिन्हें आप बिना झिझक खा और खिला (food for Raksha Bandhan festival) सकते हैं। पढ़ें यहां एक ऐसी ही मिठाई की रेसिपी। (Rakshabandhan special mithai recipe)

रक्षाबंधन पर बनाएं यह खास मिठाई (Raksha Bandhan special sweets)

पनीर बर्फी (Paneer Barfi Recipe)

लो-कैलोरी मिठाई की बात की जाए तो पनीर (paneer) से बनने वाले छेना (chenna) से कई तरह की मिठाइयां तैयार की जा सकती हैं। यह साधारण दूध और मलाई से तैयार मिठाइयों की तुलना में कम कैलोरी वाली होती हैं। पनीर से बनी एक ऐसी ही मिठाई की रेसिपी पढ़ें यहां। (List of Raksha Bandhan special dishes) यह डिश है पनीर बर्फी (Paneer Barfi), जो बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत पड़ेगी-

  • 200 ग्राम पनीर या छेना
  • आधी कटोरी खजूर (dates) का पेस्ट या अपनी पसंद के अनुसार मीठा
  • 2 चम्मच सूजी (Sooji)
  • इलायची पाउडर (Elaichi Powder)

मिठाई बनाने का तरीका

  • सबसे पहले पनीर को हाथों से मसलकर उसका चूरा बना लें या फिर मिक्सी में आप इसे पीस लें।
  • फिर, किसी बर्तन को आंच पर रखें और पनीर  को उसमें डाल दें।
  • हल्की आंच पर पनीर को धीरे-धीरे पकाएं फिर इसमें खजूर का पेस्ट या मीठा मिलाएं।
  • सभी चीजों को हल्की आंच पर पकाएं।
  • एक दूसरे बर्तन में घी (Ghee) के साथ सूजी को पका लें। फिर, इसे भी पनीर वाले मिश्रण में मिला दें।
  • फिर, फ्लेवर के लिए इसमें हरी इलायची का पाउडर या केवड़ा एसेंस डालें।
  • सजावट के लिए कटे हुए पिस्ता (Pistachio), गुलाब की पंखुड़ियां (Rose petals) और नारियल का बुरादा (dry coconut powder) फैला सकते हैं।
  • सब सारी चीजें अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं तो इस मिश्रण को आंच से उतार लें।
  • अब एक प्लेट में थोड़ा-सा घी लगाएं और पनीर वाला मिश्रण उसमें फैला दें।
  • इस मिश्रण को अच्छी तरह ठंडा होने दें। फिर, सेट होने के लिए फ्रिज में रख दें।
  • 2-3 घंटे बाद मिठाई को बाहर निकालें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

यह भी पढ़ें-

दिल को स्वस्थ रखने के साथ-साथ हार्ट अटैक का खतरा कम करते हैं ये 5 हेल्दी फूडस, वेट भी होता है कम

विटामिन K की कमी से हो सकती है हड्डियों की बीमारी, कमी पूरी करने के लिए इन फूड्स का करें सेवन

बरसात में बढ़ानी है इम्यूनिटी तो आज से ही पीएं इन 2 लाल रंग के फूड्स का जूस, बनेंगे हेल्दी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source