Raksha Bandhan 2023: राखी में भाई के लिए बनाएं ये स्पेशल 5 स्वीट रेसिपीज, जानें बनाने का तरीका

Raksha Bandhan 2023: राखी के त्योहार पर भाई का मुंह मीठा कराने के लिए आप मार्केट से मिठाई ना लाएं। बनाएं घर पर ये हेल्दी और टेस्टी राखी स्पेशल 5 स्वीट रेसिपीज, जानें बनाने का तरीका।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 30, 2023 12:09 PM IST

Raksha Bandhan Recipes 2023 in Hindi: देश भर में 30 और 31 अगस्त को सभी राखी का त्योहार (Raksha Bandhan 2023) सेलिब्रेट करेंगे। राखी भाई-बहन का एक स्पेशल त्योहार है, जिसे हर भाई-बहन स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। अब पर्व-त्योहार है, तो उसमें और भी ज्यादा मिठास घोलने के लिए कुछ मीठी-मीठी रेसिपी भी होनी चाहिए। त्योहार में हेल्दी, टेस्टी पकवान, ढेर सारी मिठाइयां ना हों तो फिर त्योहार भी फीकी लगती है। जिस तरह भाई-बहन का रिश्ता प्यार, नोक-झोंक और मिठास से भरा होता है, उसी तरह आप कुछ टेस्टी और हेल्दी स्वीट्स घर पर अपने भाई का मुंह मीठा कराने के लिए बना सकती हैं। मार्केट में अक्सर पर्व-त्योहारों में मिलावटी चीजें मिलती हैं। इन्हें खाकर बीमार नहीं होना चाहती हैं, तो हम बता रहे हैं आपको कुछ हेल्दी स्वीट रेसिपीज के बारे में। इन्हें राखी पर बनाएं और प्यार से भाई के साथ ही सपरिवार इसे खाने का लुत्फ उठाएं।

भाई के लिए बनाएं दो-तीन तरह की खीर

यदि आपके भाई को खीर खाना पसंद है तो आप खीर बनाएं। भारतीय त्योहारों में खीर का बहुत महत्व है। आप डेट्स और सेब वाली खीर, रवा खीर, गुड़ की खीर, चावल, चीनी और ढेर सारी ड्राई फ्रूट्स से बनने वाली खीर बना सकती हैं। आमतौर पर खीर बनाने के लिए आपको दूध, चावल, चीनी, ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स की जरूरत होती है। रवा खीर में भी आप चीनी, दूध के साथ ही ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर मिला सकती हैं।

rakhi 2021 sweets recipe in hindi राखी त्योहार को और मीठा बनाएं, इन स्पेशल स्वीट रेसिपीज के साथ....

भाई को डायबिटीज है तो बनाएं फ्रूट खीर

यदि भाई या घर में किसी को डायबिटीज है, तो फ्रूट खीर बनाएं। इसमें चीनी डालने की भी जरूरत नहीं होगी। इसके लिए आपको चाहिए खजूर, गुड़ चाहिए। 1 कप खजूर लें। इसके बीज हटा दें। इसे ब्लेंड कर दें। ब्लेंड करने के लिए पानी की जगह 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल का इस्तेमाल करें। बर्तन को गैस पर रखें। इसमें 1 लीटर दूध डालकर उबालें। दूध जब आधा हो जाए तो थोड़ा सा इलायची पाउडर मिलाएं। अब इसमें ब्लेंड किया हुआ खजूर डालें। 2-3 मिनट चलाते हुए पकाएं और गैस बंद कर दें। इसमें बारीक कटा सेब और किशमिश डालें। अब इसमें केसर के रेशे और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।

kheer-for-rakhi राखी पर बनाएं अलग-अलग तरीके के हेल्दी-टेस्टी खीर...

फिरनी बनाएं और भाई को खिलाएं

राखी पर इस बार फिरनी भी बना सकती हैं। यह एक परंपरागत पंजाबी डेजर्ट है। इसे भी दूध, चावल से बनाया जाता है। इसे और टेस्टी बनाने के लिए आप पिस्ता, केसर, गुलाबजल आदि डाल सकती हैं। फिरनी बनाने के लिए 1 लीटर दूध उबालें। उसमें क्रश किया और पानी से धोया हुआ चावल डालें। थोड़ी देर पकने दें। अब चीनी मिलाएं। इलायची पाउडर डालकर पकाएं। चावल पका है या नहीं इसे चेक कर लें।

राखी पर बनाएं रागी शीरा

शीरा एक तरह का हलवा होता है। यह रागी के आटे से बनता है। साथ ही इसे चीनी, घी, दूध डालकर तैयार किया जाता है। रागी बहुत ही हेल्दी होता है। इसमें कई मिनरल्स और कैल्शियम होता है।

rakhi 2021 sweets recipe

नारियल के लड्डू से भाई का कराएं मुंह मीठा

यदि आपके भाई को नारियल पसंद है, तो इस बार राखी पर बनाएं नारियल के लड्डू। इसे बनाना बहुत आसान है। कंडेंस्ड मिल्क, ताजा नारियल, नट्स, केसर चाहिए। नारियल के बुरादे में कंडेंस्ड मिल्क डालकर मिलाएं। इसमें केसर और नट्स डालें। इसे गोल आकार दें। इन मीठी रेसिपीज के अलावा आप मालपुआ, मखाना खीर, काजू कतली भी बना सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source