... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : August 21, 2018 3:40 PM IST
सावन की खास रेसिपी में से एक है घेवर। कहीं लोग सादा घेवर खाना पसंद करते हैं तो कहीं मावा और मलाई वाला घेवर। रक्षाबंधन पर तो खास तौर पर पेश किया जाता है घेवर। मूलत: राजस्थान में बनाई जाने वाली यह रेसिपी अब तो दुनिया भर में फेमस हो गई है। इस स्वादिष्ट रेसिपी को इस बार घर में करें ट्राई।
सामग्री (चार व्यक्तियों के लिए)
2 कप मैदा
4 कप देसी घी
1/4 कप दूध
4 कप पानी
ड्राई फ्रूट्स
मावा
1/4 चम्मच इलायची पाउडर
चाशनी के लिए
1 1/2 कप चीनी
1 कप पानी
यह भी पढ़़ें - रक्षाबंधन 2018 : ये हैं इस सीजन की हेल्दी मिठाइयां, जिन्हें खाने से नहीं बढ़ेगा वजन
घेवर बनाने की विधि
सबसे पहले एक बॉउल में मैदा, घी और दूध मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें और इसमें पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
अब एक पैन में घी गरम करें और उसमें तैयार पेस्ट का घोल डालें और इसे गरम होने दें। अब इसमें छोटे-छोटे बबल पड़ने दें।
जब बबल अच्छे से पड़ जाएं तो चाकू की मदद से घेवर में बीच में एक छेद कर दें।
यह भी पढ़़ें - नॉनवेज नहीं करता सेहत को सूट, तो ईद पर बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपी
अब घेवर को ऊपर-नीचे दोनों तरफ से घी लगाकर फ्राई करें।
जब ये सुनहरा हो जाए तो प्लेट में निकाल लें।
फ्राई किए हुए सर्कल्स को एक थाली में रखें और उस पर धीरे-धीरे चम्मच से एक तार की चाशनी डालते जाएं। मावा और सूखे मेवे के साथ गार्निश करें।
चित्र स्रोत:Shutterstock.