रक्षाबंधन 2018 : ये हैं इस सीजन की हेल्‍दी मिठाइयां, जिन्‍हें खाने से नहीं बढ़ेगा वजन

हीमोग्‍लोबीन बढ़ाने के साथ ही वजन घटाने में भी खास हैं ये मिठाइयां।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : August 21, 2018 3:48 PM IST

हेल्‍थ कॉन्शियस लोगों के लिए भी इस सीजन में मिठाइयों का शौक पूरा करने के हेल्‍दी ऑप्‍शन मौजूद हैं। इन हेल्‍दी मिठाइयों से न तो वजन बढ़ेगा और न ही अन्‍य कोई समस्‍या होगी। खजूर, अंजीर और दलिये जैसे हेल्दी फूड से बनी यह मिठाईयां आपको डायबिटीज और हार्ट प्रॉब्लम से बचाने में भी मददगार है। तो आइए जानते हैं क्‍या हैं इस सीजन की हेल्‍दी मिठाइयां –

शुगर-फ्री बेसन लड्डू: बेसन, घी और ढेर सारी चीनी से बना बेसन का लड्डू काफी लोगों को पसंद होता है, हालांकि आजकल शॉपकीपर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म सेवाओं के जरिए इसका हेल्‍दी ऑप्‍शन भी उपलब्ध कराया जाने लगा है, जिसमें चीनी बिल्कुल नहीं होती और खाने में यह स्वादिष्ट भी लगता है। यह है शुगर फ्री बेसन लड्डू।

खजूर रोल: कैलोरी को लेकर सचेत रहने वाले लोगों के लिए खजूर अच्छा विकल्प है। आप बादाम के टुकड़ों के साथ गॉर्निश किए गए खजूर रोल खा सकते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए भी बढ़िया है।

अंजीर बर्फी: अंजीर को दुनियाभर में काफी हेल्‍दी माना जाता है। यह पाचन में सुधार कर मधुमेह को निंयत्रित करता है। इस फल को अंजीर की बर्फी के रूप में भी खाया जा सकता है, जिसमें रिफाइंड शुगर बिल्कुल नहीं होता है। यह मिठाई काजू, बादाम, पिस्ता, अंजीर, घी और श्हद से बनाई जाती है, जो बच्चों और बड़ों दोनों के लिए स्वास्थ्यवर्धक है। बस ध्‍यान रहे इसमें मावा की मात्रा अधिक न हो।

यह भी पढ़ें - रंग-बिरंगे इन चावलों में छुपा है सेहत का खजाना, करें डेली डाइट में शामिल

फिनी: फिनी एक पारंपरिक राजस्थानी मिठाई है। यह मुख्य रूप से राजस्थान के बीकानेर में मिलती है। इसे आटे, चीनी और शुद्ध घी से बनाया जाता है। आजकल शहद से तैयार शुगर-फ्री फिनी भी मिलने लगी है, जो हेल्‍थ के लिए बिल्‍कुल भी नुकसानदायक नहीं है।

लौकी का हलवा: आप इसका सेवन भी कर सकते हैं। इसे सिर्फ एक छोटा चम्मच घी, लौकी, कम वसा वाले दूध, इलायची पाउडर और स्टेविया डालकर बनाया जाता है।

यह भी पढ़ें - कीटोजेनिक डाइट कर रहे हैं फॉलो, तो हो जाएं सावधान

खजूर नारियल रोल: यह रोल खजूर, बादाम और एक कप ग्रेट किए हुए नारियल से बनाया जाता है जिसमें दो ग्राम फाइबर होता है।

खजूर व सेब खीर: यह शुगर फ्री खीर बनाने के लिए आपको बस एक मैश किया हुआ सेब, खजूर और एक छोटा चम्मच अखरोट की जरूरत है। यह सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है।

चित्र स्रोत:Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source