Rakshabandhan 2021: रक्षाबंधन का त्योहार आते ही तरह-तरह की मिठाईयां घर में आने लगती हैं। कुछ लोग घर पर भी कई तरह के मीठे पकवान बनाते हैं। भारत में तो त्योहार का मतलब ही पकवान से शुरू होता है। त्योहारों में सबसे ज्यादा परेशानी डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को होती है। क्योंकि त्योहारों में सबसे ज्यादा महत्व पकवानों को है और ज्यादातर पकवान मीठे ही होते है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज कुछ खास टिप्स अपनाकर अपने शुगर लेवल को मैनेज कर सकते हैं और रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2021) जैसे त्योहारों का मजा भी ले सकते हैं। (Diet tips for diabetics in Hindi)
आइए जानते हैं उन खास 5 टिप्स के बारे में जो डायबिटीज के मरीजों के लिये हैं।
डायबिटीज के मरीजों को ऐसा तो कहा नहीं जा सकता है कि त्योहार में आप पकवानों से दूर रहें। ऐसा हम भी नहीं कह रहे की आप पकवानों से दूर रहें। हां खाने से पहले ये जरूर चेक कर लें कि आप बहुत ज्यादा कैलोरी तो नहीं ले रहे हैं। जो भी मीठा पकवान खाएं उसकी मात्रा बहुत कम रखें। स्वाद ही तो त्योहार है कुछ इस तरह का अपने दिमाग में सोच लाएं। (Diet tips for diabetics )
रक्षाबंधन में कोशिश करें कि आपके लिए घर पर ही मिठाईयां बनें। बाजार की मिठाइयों से दूरी आपको सेहतमंद रखती है। बाजार की मिठाइयों में शुगर का लेवल भी बहुत ज्यादा होता है। बाजार में बिकने वाली शुगर फ्री मिठाइयों के भ्रमजाल में कभी न फंसे।
घर का खाना हो या मिठाईयां सभी हेल्थ के लिए बेहतर होते हैं। बाजार में आजकल आर्टिफिशियल शुगर का भी इस्तेमाल बढ़ गया है। बाजार लाभ कमाने के चक्कर में लोगों के सेहत से समझौता भी करता है। अपनी सेहत का ख्याल आपको खुद रखना है इसलिए बाजार की मिठाइयों से रहें दूर।
डायबिटीज की जो भी आपकी दवाईयां है उनका नियमित तौर पर सेवन करें। सही समय पर दवा लेकर अपने आपको सुरक्षित रखें। खाने में हेल्दी खान-पान को जरूर शामिल करें। सलाद और पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। (Diet tips for diabetics )
नियमित एक्सरसाइज को करना न भूलें। एक्सरसाइज से शरीर में फैट और कैलोरी को बर्न करता है। एक्सरसाइज से शुगर का लेवल भी बेहतर रहता है। त्योहारों की रौनक में सेहत से खिलवाड़ न करें, एक्सरसाइज जरूर करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.