Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
जब भी घर में आपकी मां या पत्नी किसी प्रकार का कोई खास व्यंजन तैयार करती हैं तो उसमें काजू, बादाम के साथ-साथ किशमिश जरूर डालती होंगी। आप भी मुठ्ठी में भरकर काजू, बादाम और किशमिश (raisin in hindi) खाते ही होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं काजू, बादाम के साथ-साथ किशमिश आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है। बहुत से लोग किशमिश (raisin in hindi) के मीठे स्वाद के कारण इसे अपनी डाइट से बाहर रखते हैं क्योंकि वो इसके फायदे से अभी तक अनजान हैं। अगर आप किशमिश के इन फायदों को जान लेंगे तो आप भूलकर भी किशमिश को न नहीं कहेंगे। तो आइए जानते हैं किशमिश की न्यूट्रिशनल वैल्यू और इसके फायदे व नुकसान।
हम सभी जानते हैं कि किशमिश खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद और स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। किशमिश (raisin in hindi) में ऐसे बहुत सारे ऐसे गुण होते हैं, जो आपको वायरल व इन्फेक्शन जैसी समस्याओं से दूर रखने में मदद करते हैं।
अगर आप मुठ्ठीभर बादाम, अखरोट, किशमिश और काजू जैसी ड्राई फ्रूट खाते हैं तो आप दिनभर के लिए पोषण प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा मुठ्ठी भर किशमिश खाने से आपको दो से तीन घंटे तक एनर्जी मिलती है।
100 ग्राम किशमिश में तकरीबन 249 कैलोरीज होती हैं, जिससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। यही कारण है कि ज्यादातर स्पोर्ट्सपर्सन किशमिश को अपनी डेली डाइट में शामिल करते हैं। आपने गौर नहीं किया होगा कि किशमिश को इसी गुण के कारण कई तरह के हेल्थ टॉनिक्स में भी प्रयोग किया जाता है।
किशमिश में ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो डायबिटीज, हृदय रोग और फैटी लिवर कैंसर के जोखिम को बढ़ाने का काम करती है। बता दें कि किशमिश का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है क्योंकि किशमिश में फ्रुक्टोज के अलावा ग्लूकोज का स्तर भी अधिक होता है जो वजन को बढ़ाने का काम करता है।