
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : September 8, 2020 2:17 PM IST
सुपरफूड से कम नहीं है रागी का आटा, एंटी एजिंग और आंखों की झुर्रियों को करता है कंट्रोल
आजकल जिस हिसाब से बीमारियां बढ़ रही है, लोगों का रुझान प्राचीन अनाजों की ओर बढ़ गया है। पहले के समय में लोग ज्वार, बाजरा और जौ, ब्राउन राइस और रागी जैसे अनाजों का सेवन करते थे। फिर चावल ने इन सबको पीछे कर दिया। यह तो सभी जानते हैं कि प्राचीन अनाज पोषक तत्वों का सीधा स्त्रोत होते हैं जो शरीर को कई तरह के लाभ पहुचांते हैं। इन्हीं में से एक है रागी। रागी एक ऐसा अनाज है जिसे सुपरफूड कहा जाता है। यह कार्बोहाइड्रेट और फाइबर का सीधा स्त्रोत है। रागी का सेवन दक्षिण भारत में भारी मात्रा में किया जाता है। आइए जानते हैं शरीर के लिए किस तरह फायदेमंद है रागी का सेवन।
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाचन गति को आसान और मजबूत बनाता है। रागी ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखने के साथ ही एंटी एजिंग का काम भी करता है। इसके सेवन से त्वचा टाइट रहती है और चेहरे की झुर्रियों से छुटकारा मिलता है। रागी में मौजूद मेथिओनिन और लाइसिन जैसे महत्वपूर्ण अमीनो एसिड त्वचा के ऊतकों को झुर्रियों और सैगिंग से दूर रखते हैं जो आपको युवा दिखाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही रागी विटामिन डी का भी एक प्राकृतिक स्रोत है।
रागी का आटे में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम होता है। कहते हैं कि रागी के आटे में डेयरी प्रॉडक्ट के आसपास कैल्शियम होता है, जो किसी अन्य अनाज में नहीं होता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन इन इंडिया के मुताबिक 100 ग्राम रागी में करीब 344 mg कैल्शिमय होता है। कैल्शियम मजबूत दांतों और हड्डियों के साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम के लिए भी जरूरी होता है। बढ़ते बच्चों की डाइट में रागी जरूर होना चाहिए।
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसके चपेट में हर तीसरा व्यक्ति है। रागी ऐसा सुपरफूड है जिसमें शुगर नमात्र होता है। ऐसे में इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि रागी के दानों में पॉलीफेनोल और डायट्री फाइबर होता है। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड क्रेविंग को कम करता है और पाचन गति को बनाए रखता है। साथ ही इससे ब्लड शुगर लेवल भी सामान्य रहता है।
जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं उन्हें रागी का सेवन शुरू कर देना चाहिए। रागी में डायट्री फाइबर होता है जो आसानी से पच जाता है। रागी मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है जिससे बॉडी में फैट जमा नहीं होता है। सुबह के वक्त रागी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।