
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : August 9, 2022 5:33 PM IST
रागी (Ragi benefits) खाने के अपने ही फायदे हैं। ये जहां शरीर को एलर्जी देने का काम करती है तो पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करतू है। लेकिन, रागी बच्चों के लिए ज्यादा फायदेमंद है। ये विटामिन सी, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है। ये बच्चों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आप इसे बच्चे को बिस्किट बना कर, हलवा बना कर और स्मूदी बना कर खिला कर सकते हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए रागी के फायदे अनेक हैं। कैसे जानते हैं।
100 ग्राम रागी का आटा आपको 7.2 ग्राम प्रोटीन देती है। ये ग्लूटेन फ्री है। बात अगर इसके प्रोटीन की करें तो ये शरीर को एनर्जी देती है। आप इसे एक स्नैक बना कर बच्चों को दे सकते हैं। साथ ही रागी से आप स्मूदी बना कर बच्चों को नाश्ते में दे सकते हैं। इसके अलावा आप बच्चों को रागी का पराठा बना कर भी खिला सकते हैं और उनकी एनर्जी बूस्ट करती है।
रागी की हाई कैल्शियम सामग्री बच्चे की मजबूत हड्डियों के विकास में मददगार है। साथ ही ये बोन डेसिंटी को भी बढ़ावा देती है। इसके अलावा बच्चों के लिए रागी का आटा हड्डियों के विकास में मददगार है। साथ ही ये उनके दांत और विकसित हो रही हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। तो, अगर आपके बच्चों की हड्डियां कमजोर हैं तो उन्हें रागी का आटा जरूर खिलाएं।
बच्चों में कब्ज की समस्या को दूर करने में रागी काफी कारगर तरीके से काम करती है। इसमें फाइबर होता है जो कि पाचन तंत्र को तेज करती है और कब्ज की समस्या को दूर करती है। इसके अलावा जिन बच्चों तो बचपन से ही बवासीर की समस्या रहती है उनमें ये मल को मुलायम बनाने और इसे आसान बनाने में फायदेमंद है। इसलिए बच्चों को रोजाना रागी की कम से कम 2 रोटी जरूर खिलाएं।
रागी आयरन से भरपूर होती है और एनीमिया को रोकने में मदद मिल सकती है। विटामिन सी के सेवन से शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही रागी का अंकुरित करके खाने से विटामिन सी प्रदान करती है और इस प्रकार बच्चे के शरीर के लिए आयरनको अवशोषित करने में मदद करती है। तो, अपने कमजोर बच्चों को मजबूत बनाने के लिए आपको रागी का सेवन जरूर करना चाहिए।
रागी इम्यूनिटी बूस्टर है। ये आपको संक्रामक रोगों से बचने में मदद करती है। इसके अलावा इसका एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर को कई संक्रामक रोगों से बचाने में मददगार है। इसके अलावा भी रागी में कई ऐसे तत्व हैं जो कि आपके बच्चे को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। तो, अपने बच्चे की डाइट में जरूर शामिल करें रागी और उन्हें हेल्दी बनाएं।