Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Radish Leaves Benefits : सर्दियों में मार्केट में कई तरह की साग-सब्जियां आसानी से मिल जाती हैं, जिसमें मूली भी शामिल है। मूली स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होती हैं। इसमें फाइबर के साथ-साथ प्रोटीन, कार्ब्स, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। नियमित रूप से मूली का सेवन करने से बवासीर से लेकर अर्थराइटिस की परेशानी को दूर किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूली के साथ-साथ इसकी पत्तियों का सेवन करने से भी स्वास्थ्य की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। जी हां, मूली की पत्तियां स्वास्थ्य संबंधी कई तरह के विकार को दूर कर सकती हैं। आइए जानते हैं मूली की पत्तियों का सेवन करने के फायदे और किस तरह करें इसका सेवन?
सर्दियों में मूली की पत्तियों का सेवन करने से आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है। दरअसल, मूली की पत्तियों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें आयरन और फास्फोरस मुख्य रूप से होता है। इसका सेवन करने से एनीमिया की परेशानी दूर हो सकती है। साथ ही यह कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है।
मूली की पत्तियों का सेवन करने से पाचन शक्ति को मजबूत किया जा सकता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो आपके पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप काफी लंबे समय से कमजोर पाचन तंत्र की समस्या से जूझ रहे हैं, तो मूली के पत्तों का सेवन करें। इससे आपकी परेशानी काफी हद तक दूर हो सकती है।
मूली के पत्तों का सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर की परेशानी को कम किया जा सकता है। क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में सोडियम होता है, जो आपके शरीर में नमक की कमी को दूर कर सकता है। ऐसे में अगर आप लो ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं, तो मूली के पत्तों का सेवन जरूर करें।
मूली के पत्तों का सेवन करने से यूरिक एसिड की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर आपके ब्लड को साफ करता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो यूरिक एसिड की समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं।
मूली के पत्तों का सेवन करने से बवासीर की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो बवासीर में होने वाली मल त्याग की परेशानी को कम कर सकता है।
मूली के पत्तों का सेवन जूस के रूप में भी कर सकते हैं। इसके लिए मूली के पत्तों को धोकर इसे साफ पानी से क्लीन कर लें। इसके बाद इन पत्तों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन पत्तों को मिक्सी में पीसकर अच्छी तरह से छान लें। इसके बाद इसमें काला नमक, नींबू का रस और काली मिर्च पाउडर डालकर पिएं। इससे आपकी समस्या कम हो सकती है।
मूली का साग बनाकर खाया जा सकता है। इसे आप छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर कहाड़ी में डालकर अच्छी तरह से रोस्ट करके खा सकते हैं।
सर्दियों में मूली के पत्तों का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी विकार को दूर किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है, तो ऐसी स्थिति में मूली के पत्तों का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।