
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 2, 2020 6:48 PM IST
सर्दियों के मौसम में खूब खाएं मूली, होंगे ये सेहत लाभ। © Shutterstock
सर्दी का मौसम आते ही मूली भी सब्जी मार्केट में नजर आने लगती है। मूली न सिर्फ भोजन के स्वाद को दोगुना कर देती है, बल्कि सेहत के लिहाज (Radish Benefits) से भी यह काफी पौष्टिक और हेल्दी होती है। अक्सर लोग मूली से परांठा, सब्जी या फिर कच्चा ही खाना पसंद करते हैं। सलाद में मूला का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। इसके अलावा मूली का अचार भी खाने में मजेदार होता है। मूली में मौजूद फाइटोकेमिकल्स नामक तत्व कैंसर के खतरे से भी बचाए रखते हैं। मूली खाने के और भी कई फायदे (Radish Benefits) होते हैं, जानें उनके बारे में यहां...
तेजी से वजन कम करने के लिए मूली (Radish for weight loss) का सलाद ही नहीं, इसका रस भी पिएं। ऐसा करेंगे तो बेली फैट तेजी से बर्न होगा। मूली का जूस पाचन की समस्या में भी रामबाण दवा की तरह काम करता है। मूली को मिक्सी में पीस कर रस निकालें। उसमें काला नमक और नींबू का रस मिलाकर पीने से वजन कम होता है।
पेट की चर्बी और मोटापा घटाने के लिए मूली खाने का सही तरीका और फायदे
इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स कई तरह के कैंसर के खतरे से आपको बचाए रखते हैं। साथ ही विटामिन सी एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करता है।
मूली में एंटी-हाइपरटेंसिव (anti-hypertensive) गुण मौजूद होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने का काम करता है। इसमें पोटैशियम भी अधिक मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में सोडियम-पोटैशियम के अनुपात के बैलेंस को सही बनाए रखता है। इससे ब्लड प्रेशर हाई या लो नहीं होता। यदि आपको बीपी की शिकायत है, तो मूली का सेवन भरपूर करें।
Chocolate Benefits : वजन कम करने के लिए खाएं चॉकलेट, जानें इसके अन्य सेहत लाभ
फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह पेट के लिए बेहतर होता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद तत्व इंसुलिन को भी नियंत्रित करता है। मूली खाने (health benefits of Radish) से ब्लड में शुगर लेवल का स्तर हाई नहीं होता है। ऐसे में यह डायबिटीज से ग्रस्त लोगों के लिए हेल्दी होती है।
सर्दी के मौसम में अक्सर लोगों को खांसी-जुकाम होती रहती है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है, तो भोजन में मूली (muli ke fayde) जरूर शामिल करें। इसमें एंटी-कन्जेस्टिव (anti-congestive) गुण होते हैं, जो कफ, गले की खरास, सर्दी और जुकाम से पीछा दिलाते हैं।
मूली में डियूरेटिक (diurectic) गुण होने के कारण यह किडनी को हेल्दी रखता है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन पदार्थ और तत्व भी आसानी से बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में इसे एक प्राकृतिक क्लिंजर माना जाता है।
मूली में पाया जाने वाला विटामिन सी शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। विटामिन सी की वजह से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। बेहतर मेटाबॉलिज्म की वजह से कोलेजन का निर्माण होता है, कोनेजन ब्लड वाहिकाओं को मजबूत करता है और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों को शुरू होने से रोकता है।
हार्ट और डायबिटीज के इलाज में रामबाण है मूली, जानें इसके 5 फायदे