रात को दूध के साथ मिलाकर लें इलायची पाउडर, आएगी गहरी नींद और स्ट्रेस होगा कम

Benefits of Having Cardamom with Milk at Night in Hindi: दूध और इलायची पाउडर, दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आप रात को गर्म दूध के साथ इलायची पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इससे कई समस्याएं दूर होती हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : January 30, 2025 6:58 PM IST

Raat me Dudh ke Sath Elaichi Powder ke Fayde: दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और कई विटामिन्स पाए जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी स्वस्थ रहने के लिए दूध पीने की सलाह देते हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग सीधे तौर पर दूध का सेवन करते हैं। इसके अलावा, कई लोग प्रोटीन पाउडर और अन्य तरह के सप्लीमेंट्स भी लेते हैं। आप चाहें तो दूध में इलायची पाउडर मिलाकर भी लगा सकते हैं। इलायची पाउडर सेहत के लिए अच्छा होता है। इलायची पाउडर में मौजूद गुण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर करते हैं। आप रोज रात को सोते समय दूध में इलायची पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। दूध में इलायची पाउडर मिलाकर लेना फायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं कि रात को दूध के साथ इलायची पाउडर लेने के फायदे क्या हैं?

रात को दूध के साथ इलायची पाउडर लेने के फायदे

1. स्ट्रेस लेवल कम करे

अगर आप तनाव या चिंता से घिरे हुए हैं, तो रात को सोते समय दूध के साथ इलायची पाउडर मिलाकर जरूर सेवन करें। इलायची पाउडर स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। इलायची में मौजूद गुण तनाव को कम करते हैं। इससे दिमाग शांत होता है। स्ट्रेस दूर करने के लिए आप दूध के साथ इलायची पाउडर ले सकते हैं। आप चाहें तो गुनगुने पानी के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।

2. अपच और कब्ज से छुटकारा

अगर आपको अपच या कब्ज की शिकायत रहती है, तो आप दूध में इलायची पाउडर मिलाकर ले सकते हैं। इलायची वाला दूध पीने से कब्ज से राहत मिलती है। इलायची को पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। रोज रात को सोते समय दूध के साथ इलायची पाउडर का सेवन करेंगे, तो इससे सुबह आसानी से पेट साफ हो जाएगा।

3. मुंह के छाले ठीक करे

अगर आपको अक्सर ही मुंह में छाले हो जाते हैं, तो इस स्थिति में इलायची पाउडर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इलायची पाउडर की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। इससे मुंह के छालों से छुटकारा मिलता है। मुंह में छाले होने पर आप इलायची पाउडर का सेवन दूध के साथ कर सकते हैं।

4. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

हरी इलायची हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। अगर आप रोज रात को सोते समय दूध के साथ हरी इलायची के पाउडर का सेवन करेंगे, तो इससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है। इलायची हृदय रोगों के जोखिम को भी कमकरता है। आप रोजाना गुनगुने दूध के साथ इलायची पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इलायची में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हार्ट को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।

दूध और इलायची पाउडर का सेवन कैसे करें?

  • इसके लिए आप सबसे पहले हरी इलायची को बारीक पीस लें। इसके पाउडर को जार में डाल दें।
  • अब रात को एक गिलास दूध गर्म करें। इसमें इलायची पाउडर मिक्स करें।
  • फिर इस दूध का सेवन करें।
  • आप रोज रात को इस दूध का सेवन कर सकते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।