Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Unhealthy Food for Liver Health: आज बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के कारण हमारा शरीर तरह तरह की बीमारियों से जूझ रहा है। इसके अलावा लगातार कम होती फिजिकल एक्टिविटी हमारे लिवर की हेल्थ के लिए काफी नुकसान पहुंचाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लिवर हमारे पाचन तंत्र का सबसे अहम अंग है। इसलिए लिवर को शरीर रूपी मशीन का पिस्टन भी कहा जाता है। लिवर हमारे खाने को पचाने से लेकर शरीर को डिटॉक्स करने तक सभी काम करता है। यही कारण है कि लिवर की हेल्थ को दुरुस्त बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसलिए यदि आप कुछ फूड्स का सेवन करते हैं जो बहुत जंक फूड या ऑयली फूड की श्रेणी में आते हैं तो हम आपको इन्हें आज ही छोड़ने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वह फूड जो हमारे लिवर के लिए हानिकारक साबित होते हैं।
शराब हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। ऐसा आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा। लेकिन क्या आप यह बात जानते हैं कि शराब हमारे शरीर में सबसे ज्यादा किस अंग को नुकसान पहुंचाती है। जी हां शराब हमारे लिवर के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक होती है। दरअसल शराब से होने वाले केमिकल रिएक्शन हमारे लिवर को डैमेज कर देते हैं। यदि आप रोजाना शराब का सेवन करते हैं तो आपको लिवर फेलियर और लिवर कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
बहुत अधिक मीठा खाना भी हमारे लिवर की सेहत को बिगाड़ सकता है। इसलिए ऐसे ड्रिंक जो अधिक शुगर वाले हैं आपको अपनी डाइट से बाहर कर देने चाहिए। इसके अलावा सॉफ्ट ड्रिंक, कुकीज, सोडा जैसी मीठी चीजें हमारे लिवर हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए यदि आप ज्यादा मीठे का सेवन करते हैं तो इससे आपकी ओवरऑल हेल्थ के साथ आपके लिवर हेल्थ पर भी काफी बुरा असर पड़ता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो किसी भी चीज की अधिकता हमारी सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है। ऐसे में यदि आप खाने में ज्यादा नमक का सेवन करते हैं तो इसका बुरा असर आपकी लिवर हेल्थ पर देखने को मिल सकता है। यदि आप एडेड साल्ट वाले फूड्स का सेवन करते हैं तो इससे आपके लिवर की सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि अपनी डाइट में सोडियम यानी नमक की मात्रा को कम रखें।
यदि आप अपनी सेहत को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट से जंक फूड और सॉफ्ट ड्रिंक्स को बाहर कर देना चाहिए। इसके साथ ही यदि आप रोजाना कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने का शौक रखते हैं। तो आपको ये शौक आपकी लिवर हेल्थ पर काफी बुरा असर डाल सकता है। इससे आपको फैटी लिवर का खतरा भी हो सकता है।
आज कल हम बहुत अधिक मात्रा में तला भुना हुआ खा लेते हैं। जिसका सीधा असर हमारे लिवर हेल्थ पर देखने को मिलता है। दरअसल फ्राइड फूड में अनसैचुरेटेड फैट की मात्रा काफी अधिक होती है, जो हमारी लिवर हेल्थ के लिए काफी बुरा साबित होता है। इसका लगातार सेवन करने से हम फैटी लिवर जैसी समस्या के शिकार हो सकते हैं।