
Also Read
ग्लूटेन इंटॉलरेंस के मरीज़ों के लिए एक अच्छा फूड है किनवा, गेंहू के आटे की बजाय खाएं किनवा
किनवा (Health Benefits of Quinoa) उन लोगों के लिए खए हेल्दी फूड है जिन्हें, गेंहूं से बनी चीज़ें खाने से हेल्थ प्रॉब्लम्स होती है। ग्लूटेन-इंटॉलरेंस (Gluten Intolerance) की परेशानी बहुत से लोगों को होती है। ऐसे लोग, गेंहूं से बनी चीज़ें नहीं खाते, क्योंकि उन्हें अपने भोजन को पचाने में परेशानी होती है।चूंकि, किनवा एक ग्लूटेन-फ्री (Gluten Intolerance) फूड है। इसीलिए, इसे ग्लूटेन-इंटॉलरेंस के मरीज़ों को खाने के लिहाज से ठीक माना जाता है। किनवा एक एक्जॉटिक फूड है। जिसने, धीरे-धीरे बहुत-सी भारतीय रसोइयों में जगह बनायी है। खासकर, जो लोग शाकाहारी हैं या केवल वीगन डायट लेते हैं। उन्हें, भी किनवा एक अच्छे पर्याय के रुप में दिखायी पड़ता है। (Health Benefits of Quinoa)
इसमें, कई पोषक तत्व बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। इसीलिए, यह आपके सलाद, खिचड़ी, पुलाव और यहां तक कि पास्ता और केक जैसी रेसिपीज़ में भी बहुत आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। किनवा में आयरन, मैग्नीशियम, रिबोफ्लेविन और मैगनीज़ जैसे कई तत्व होते हैं। जो, शरीर की न्यूट्रिशनल ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करते हैं। इसमें, पोटैशियम और डायटरी फाइबर भी होता है। जिससे, यह एक सम्पूर्ण भोजन का प्रोफाइल प्राप्त करता है।
किनवा में विभिन्न इसेंशियल अमिनो एसिड्स होते हैं। जो, प्रोटीन का स्रोत माने जाते हैं। इसमें, मौजूद प्रोटीन से शक्ति मिलती है और इसे खाने से पेट भी भरता है। जिससे, भूख जल्दी नहीं लगती है। (Health Benefits of Quinoa)
प्रोटीन के अलावा किनवा में डायटरी फाइबर की भी मात्रा काफी ज़्यादा होती है। जिससे, पाचन प्रक्रिया बेहतर तरीके से काम करती है। इससे, कॉन्स्टिपेशन या कब्ज़ जैसी परेशानियों से बचना आसान हो जाता है। (Health Benefits of Quinoa)
किनवा खाने से ब्लड शुगर लेवल्स तेज़ी से नहीं बढ़ता। इसीलिए, यह एक अच्छा और हेल्दी डायबिटीक फूड है। Diabetes Diet Tips: डायबिटीज़ में खाएं किनवा, ब्लड शुगर कंट्रोल और वेट लॉस के अलावा होंगे ये 2 फायदे।