Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
पौष्टिक गुणों से भरपूर एक मोटा अनाज है क्विनोआ (Quinoa benefits)। वजन घटाने के लिए लोग आजकल अपनी डाइट में क्विनोआ का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें इतने सारे पोषक तत्व होते हैं कि डॉक्टर इसे डायबिटीज से लेकर हृदय संबंधी बीमारियों में भी खाने की सलाह दे रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है क्विनोआ (Quinoa benefits) और क्या हैं इसके स्वास्थ्य लाभ।
क्विनोआ को चिनोपोडियम भी कहा जाता है। क्विनोआ एक साबुत अनाज है, जो मधुमेह के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इसमें मौजूद फाइबर रक्त शर्करा को बढ़ने नहीं देते हैं। यह मधुमेह के दौरान बढ़ते वजन को भी नियंत्रित करते हैं। डायबिटीज पर नियंत्रण करने के लिए आप क्विनोआ का सेवन कर सकते हैं। क्विनोआ में कार्बोहाइड्रेट भी मौजूद होता है, आप चाहें तो अपनी डाइट में इसे चावल से रिप्लेस कर सकते हैं। यह दक्षिण अमेरिका के एंडीज पर्वत पर सबसे ज्यादा पाया जाता है।
सबसे ज्यादा प्रचलित क्विनोआ सफेद रंग का होता है। पर इसके अलावा भी क्विनोआ की दो और किस्में हैं। इनमें लाल और काला क्विनोआ शामिल है। ये तीनों ही तरह के क्विनोआ आयरन और प्रोटीन की भरपूर मात्रा सहेजे होते हैं। इसलिए तीनों ही स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माने जाते हैं।
क्विनोआ में बहुत कम फैट और अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है। इसे कंप्लीट प्रोटीन के शाकाहारी स्रोतों में शामिल किया जाता है। इसमें पाया जाने वाला हाइड्रोलाइज्ड प्रोटीन बालों के रोम छिद्रों को मजबूत करता है। इस खास प्रोटीन का इस्तेमाल केश संबंधित उत्पादों के निर्माण में भी किया जाता है। इसके अलावा मांसपेशियों की मजबूती के लिए भी क्विनोआ का सेवन करना लाभदायक साबित होता है।
क्विनोआ में मौजूद हाई प्रोटीन इसे कोलेस्ट्रॉल फ्री और लो फैट का बड़ा स्रोत बनाते हैं। एक कप पके हुए क्विनोआ में 222 कैलोरी, 3.4 ग्राम फैट, 3 ग्राम फाइबर और 8.14 ग्राम प्रोटीन होता है। एक संतुलित आहार के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर क्विनोआ हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करता है। ‘एथेरोस्क्लेरोसिस’ ह्रदय संबंधी एक रोग है, जो रक्त धमनियों में प्लाक के जमने से पनपता है और प्लाक अत्यधिक कोलेस्ट्रॉल व फैट की वजह से बनते हैं। इसलिए, क्विनोआ का सेवन कर आप बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकते हैं। क्विनोआ कोलेस्ट्रॉल फ्री प्रोटीन का बड़ा स्त्रोत है।
[caption id="attachment_679677" align="alignnone" width="655"]
क्विनोआ में बहुत कम फैट और अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है। इसे कंप्लीट प्रोटीन के शाकाहारी स्रोतों में शामिल किया जाता है। © Shutterstock.[/caption]
क्विनोआ रक्त में इंसुलिन के स्तर को संतुलित करता है। जिससे डायबिटीज की समस्या नहीं होती। अगर आप डायबिटीज में बॉर्डर लाइन पर हैं तो आपको क्विनोआ का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
क्विनोआ में फाइबर ब्यूटरीट नामक फैटी एसिड होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। दर्द व सूजन को कम करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। क्विनोआ में सैपोनिन्स नाम तत्व भी पाया जाता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन कम करने में मदद करते हैं।
क्विनोआ का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती। यह मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाता है। जिससे आपका शरीर ग्रहण किए गए आहार हो बेहतर तरीके से पचा कर शरीर की अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। शरीर के लिए मेटाबॉलिज्म का मजबूत होना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह भोजन को ऊर्जा में बदलने का काम करता है। मेटाबॉलिज्म में कमजोरी यानी आपके शरीर में ऊर्जा की कमी। क्विनोआ में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है , जो मेटाबॉलिज्म में सुधार के लिए काफी फायदेमंद है।