Diabetes Diet Tips: डायबिटीज़ में  खाएं किनवा, ब्लड शुगर कंट्रोल और वेट लॉस के अलावा होंगे ये 2 फायदे।

Diabetes Diet Tips: हाई ब्लड शुगर में किसी भी चीज़ के सेवन से पहले इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि, उस खाद्य पदार्थ से ब्लड शुगर लेवल पर किस तरह का प्रभाव पड़ता है।  दरअसल, डायबिटीज़ या हाई ब्लड शुगर में ऐसी चीज़ें खानी चाहिए जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो। लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स में किनवा भी शामिल है। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 12, 2019 5:04 PM IST

किनवा (Quinoa Benefits)  एक सुपरफूड (Quinoa for Diabetes) है। इसे, कई हेल्थ-प्रॉब्लम्स में एक अच्छा फूड माना जाता है। इसीलिए, यह अनाज हाई ब्लड शुगर लेवल (Diabetes Diet Tips) के मरीज़ों के लिए भी अच्छा है। जी हां, किनवा के फायदे (Quinoa Benefits), इसे दूसरे अनाजों से अलग बनाते हैं। इसे खाने से हाई ब्लड शुगर (Quinoa for Diabetes) को नियंत्रित करने में मदद होती है।

डायबिटीज़ में  खाएं किनवा, होगा फायदा  (Quinoa for Diabetes):

हाई ब्लड शुगर (Diabetes Diet Tips) में किसी भी चीज़ के सेवन से पहले इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि,  उस खाद्य पदार्थ से ब्लड शुगर लेवल पर किस तरह का प्रभाव पड़ता है। दरअसल, डायबिटीज़ या हाई ब्लड शुगर में ऐसी चीज़ें खानी चाहिए जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो। लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स में किनवा भी ( 53 जीआई) शामिल है।

प्रोटीन का अच्छा स्रोत (Diabetes Diet Tips)

चूंकि, प्रोटीन से भरपूर भोजन ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। किनवा  (Quinoa Benefits) प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। यह प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोत में से एक है। आधा कप किनवा में लगभग 14 ग्राम प्रोटीन होता है। इसीलिए, डायबिटीज़ में इसके सेवन से फायदा होता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल होता है कम (Quinoa for Diabetes)

इसके अलावा, अमिनो एसिड की अच्छी मात्रा भी किनवा को हेल्दी बनाती है। लाइज़ीन (lysine) ऐसा ही एक अमिनो एसिड है। जो, शरीर में जमा फैट को बर्न करने में मदद करता है। इसी तरह, कार्नीटिन ( carnitine) के उत्पादन में मदद करता है। यह फैटी एसिड्स को ऊर्जा में बदलता है। ऐसे ही, यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी मदद करता है।

फाइबर का सोर्स

इसमें, डायटरी फाइबर की मात्रा भी उच्च होती है। चूंकि, फाइबर मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने , पाचन तंत्र सुधारने और वेट लॉस में भी मदद करता है। जैसा कि, ये सभी समस्याएं डायबिटीज़ के मरीज़ों को अक्सर महसूस होती हैं। इसीलिए, किनवा (Quinoa Benefits) का सेवन हाई ब्लड शुगर वाले लोगों को करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source