Purple Cabbage : डायबिटीज, कैंसर से बचाए बैंगनी पत्ता गोभी, जानें अन्य फायदे

बैंगनी पत्ता गोभी का रंग जिनता आकर्षक होता है, उतने ही फायदेमंद इसके गुण होते हैं। जैनें कैसे है फायदेमंद बैंगनी पत्ता गोभी...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 10, 2019 12:30 PM IST

आप हरी पत्ता गोभी तो सर्दियों के मौसम में खूब खाते होंगे, पर क्या कभी आपने बैंगनी पत्ता गोभी (Purple Cabbage) का सेवन किया है। ज्यादातर इसका इस्तेमाल सलाद के तौर पर किया जाता है। हरी पत्ता गोभी से कहीं ज्यादा यह हेल्दी होती है। इसमें विटामिन और कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वस्थ रहने के लिए काफी जरूरी होते हैं। यह न्यूट्रिशन का खजाना है। यह कहना गलता नहीं होगा कि बैंगनी पत्ता गोभी (Purple Cabbage benefits) कुदरत का एक नायाब खजाना है। बैंगनी रंग के सब्जी और फल वैसे भी सेहत के लिए काफी हेल्दी होते हैं। बैंगनी पत्ता गोभी का रंग जिनता आकर्षक होता है, उतने ही फायदेमंद इसके गुण होते हैं। जैनें कैसे है फायदेमंद बैंगनी पत्ता गोभी (Purple Cabbage benefits)...

स्किन के लिए होता है लाभकारी

बैंगनी पत्ता गोभी (Purple Cabbage) में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, हमारी त्वचा को लंबी उम्र तक स्वस्थ रखते हैं। यह स्किन के लिए बेहद लाभकारी होती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसमें एंथोसायनिन पॉलीफेनॉल उच्च मात्रा में होता है, इसलिए इसका रंग गहरा बैंगनी होता है। गहरे बैंगनी रंग के फल और सब्जियां सेहत के लिए काफी हेल्दी होते हैं। यह एंटी-एजिंग गुण से भरपूर होती है। यदि आप इस सब्जी को रोज सलाद के रूप में भी खाएं, तो त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे झुर्रियों, झाइयों, आंखों के नीचे काले घेरे, त्वचा का ढिलापन आदि सब दूर होने लगते हैं। यह स्किन को मुलायम, साफ, सबल, गोरा बनाने में भी काफी मददगार करती है।

डायबिटीज, कैंसर से भी बचाए

इस सब्जी पर एक शोध भी किया है। शोध के परिणाम हैरान करने वाले हैं। इसमें मौजूद एंथोसायनिन पॉलीफेनॉल एक ऐसा पदार्थ है, जिसमें कैंसर, हृदय रोग और डाइबिटीज जैसी कई बीमारियों को रोकने की अद्भुत क्षमता होती है। बैंगनी पत्ता गोभी (Purple Cabbage benefits) स्वाद में भी लाजवाब होती है। इसके अलावा इसका उपयोग सलाद में करना भी बेहतर होता है।

Gardening Benefits : गार्डनिंग करें, होंगे सेहत को ये 5 फायदे

कैसे करें सेवन

इसे पतली-पतली स्ट्रिप्स में काट लें। इससे सलाद के अलावा आप फ्राइड राइस, नूडल्स, सूप आदि में डाल सकते हैं। इसे और पौष्टिक बनाने के लिए आप इससे बने सलाद में ऑलिव ऑयल और सिरके की कुछ बूंदें छिड़क सकते हैं।

बनाएं खट्टी-मीठी गोभी

एक पैन में थोड़ा सा मक्खन पिघलाएं। अब इसमें पतली कटी हुई बैंगनी पत्ता गोभी डाल दें। इसके बाद हल्की आंच में कुछ मिनट तक इसे भूनें। फिर इसमें 3 छोटे चम्मच चीनी और बैलसैमिक सिरका (Balsamic vinegar) लगभग ¼ कप डालें। अब इसे धीमी आंच में लगभग 8 से 10 मिनट तक पकने दें। इसे पकाने के बाद मूंगफली को पीस कर ऊपर से डाल दें। लाजवाब खट्टी-मीठी बैंगनी पत्ता गोभी  की यह रेसिपी तैयार है।