पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ाए कद्दू के बीज, जानें इसके अन्‍य फायदे

कद्दू के बीज में जिंक अधिक मात्रा में मौजूद होता है। जिंक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 17, 2018 3:35 PM IST

कद्दू की सब्जी तो आप खाते ही होंगे, लेकिन क्या कभी इसके बीजों का सेवन किया है? कद्दू के बीज के फायदों के बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। कद्दू को कोहड़ा के तौर पर भी जाना जाता है। कई शोध में यह बात सामने आई है कि कद्दू के बीज के सेवन से शरीर को कई तरह के लाभ होते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि अगर आप इस बीज का सेवन दूध के साथ नियमित रूप से करते हैं तो आपको कई दिनों में ही फर्क नजर आने लगेगा। आप चाहें तो इसे हल्का भूनकर या फिर सलाद में भी मिलाकर खा सकते हैं।

इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर, दिल्ली की सीनियर डायटिशन हिमांशी शर्मा कहती हैं कि इसे रोजाना खाने से पेट, स्किन, आंख, बाल से जुड़ी सभी तरह की बीमारी ठीक हो जाएंगी। यह बीज पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व डायबिटीज से लेकर दिल की बीमारियों से भी आपको बचाए रखते हैं। जानिए दूध के साथ कद्दू के बीज को खाने से सेहत को क्या फायदे हो सकते हैं- इसे भी पढ़ें- जानिए, शरीर के किन हिस्सों को दबाएंगे, तो मोटापे से मिलेगा छुटकारा

प्रजनन क्षमता में बढ़ोतरी

कद्दू के बीज में जिंक की भरपूर मात्रा मिलती है, जिसका लाभ पुरुष उठा सकते हैं। पुरुषों में कम शुक्राणु की गुणवत्ता और यहां तक कि प्रजनन क्षमता में कमी का कारण जिंक की कमी एक बड़ा कारण है। दैनिक आहार में इन बीजों को शामिल करने से समग्र शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। एंटीऑक्सीडेंट सामग्री स्वस्थ टेस्टोस्टेरोन के स्तर में भी भूमिका निभा सकती है।

दिल रहे हेल्दी

मैग्नीशियम से भरपूर कद्दू के बीज दिल को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करते हैं। यह शरीर में मैग्नीशियम की कमी को पूरी करने के साथ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी मदद करते हैं। ऐसे में जिन्हें दिल से संबंधित कोई समस्या नहीं भी है, तो भी वे इस बीज का सेवन दूध के साथ जरूर करें। हृदय रोगों से बचे रहेंगे।

इसे भी पढ़ें-  वजन बढ़ाना चाहते हैं तो शुरू कर दें बीन्स खाना, जानें वजन बढ़ाने के अन्य तरीके

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता

कद्दू के बीज में जिंक अधिक मात्रा में मौजूद होता है। जिंक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा यह डिप्रेशन को दूर करने के लिए भी फायदेमंद है।

शरीर को दे ताकत

जो लोग जिम जाते हैं, उनके लिए भी यह बीज बहुत फायदेमंद है। वैसे आप जिम न भी जाएं, तो भी कद्दू के बीज का सेवन पुरुषों को जरूर करना चाहिए। इससे शरीर को ताकत मिलती है। दरअसल, प्रोस्टेट ग्लैंड की फंक्शनिंग के लिए शरीर में जिंक की कमी नहीं होनी चाहिए, ऐसे में कद्दू के बीज पुरुषों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। यह मेल हॉर्मोन बढ़ाने का काम करते हैं। तो यदि आप अपने यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं, तो कद्दू के बीज का उपभोग करें।

डायबिटीज करे कंट्रोल

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, वे भी यदि कद्दू के बीज के सेवन दूध के साथ करें तो काफी हद तक इंसुलिन की मात्रा को संतुलित कर सकते हैं। जिन्हें यह बीमारी होने की संभावना नजर आ रही है, वे भी इसका सेवन करना शुरू कर दें। यदि आपका शुगर लेवल गड़बड़ रहता है तो अपनी डायट में कद्दू के बीजों को आज से ही शामिल करना शुरू कर दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source