अच्छी इम्यूनिटी से लेकर वेट लॉस, पम्पकिन सीड्स खाने के ये हैं 4 हेल्दी फायदे

इन दिनों कई लोग मील्स के बीच लगने वाली हल्की भूख को मिटाने के लिए पम्पकिन सीड्स यानि कद्दू के बीज का सेवन करते हैं। ये छोटे-छोटे बीज ना केवल भूख मिटाते हैं। बल्कि, वेट लॉस में भी मदद करते हैं। साथ ही साथ ये इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसीलिए, यह हेल्थ के लिए कई फायदे पहुंचाते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 14, 2020 8:32 PM IST

Pumpkin Seeds Benefits: हेल्दी प्रोटीन और हेल्दी फैट्स के लिए सीड्स एक अच्छा ऑप्शन हैं। पम्पकिन सीड्स ऐसा ही फूड है जो इन गुणों से भरपूर होता है। इन दिनों कई लोग मील्स के बीच लगने वाली हल्की भूख को मिटाने के लिए पम्पकिन सीड्स यानि कद्दू के बीज का सेवन करते हैं। ये छोटे-छोटे बीज ना केवल भूख मिटाते हैं। बल्कि, वेट लॉस में भी मदद करते हैं। साथ ही साथ ये इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसीलिए, यह हेल्थ के लिए कई फायदे पहुंचाते हैं। (Pumpkin Seeds Benefits in hindi)

रोज़ खाएं पम्पकिन, होंगे ये फायदे (Pumpkin Seeds Benefits):

वेट लॉस

पम्पकिन सीड्स वेट लॉस प्लान में एक हेल्दी स्नैक के तौर पर हेल्दी एडिशन साबित हो सकता है। क्योंकि, यह आपके डायजेस्टिव सिस्टम को काम करने में मदद करता है। इनमें मौजूद फाइबर ना केवल पाचन तंत्र की मदद करता है। बल्कि, इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती और इस तरह आप कम मात्रा में खाते हैं। जैसा कि फाइबर शरीर का मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने का भी काम करता है। इसीलिए, इससे आपका वेट लॉस तेज़ी से होता है। (Pumpkin Seeds for Weight Loss)

स्ट्रॉन्ग बोन्स

जैसा कि 35 साल के बाद महिलाओं को हड्डियों में दर्द और कमज़ोरी की शिकायत ज़्यादा होने लगती है। ऐसे में डायट में ऐसी चीज़ें शामिल करना ज़रूरी है। जो, आपकी हड्डियों को मज़बूत बनाने में मदद करते हों।कद्दू के बीज ऐसा ही एख खाद्य हैं, जो कमज़ोर हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं। इन बीज़ों में मिलने वाला ज़िंक, विटामिन के और मैग्नीशियम आपकी हड्डियों की शक्ति बढ़ाते हैं। साथ ही ये इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं।

इम्यूनिटी बूस्टर फूड (Immunity Booster Food)

कद्दू के बीज इम्यून सिस्टम को भी काम करने में मदद करते हैं। दरअसल, कद्दू के बीजों से ज़िंक प्राप्त होता है। इसीलिए, कोरोना वायरस और अन्य वायरल समस्याओं से शरीर को सुरक्षित रखने के लिए कद्दू के बीज का सेवन फायदेमंद हो सकता है। आप रोज़ाना एक 3-4 चम्मच पम्पकिन सीड्स का सेवन कर सकते हैं।

एनर्जी

आयरन और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है पम्पकिन सीड्स में। इसीलिए, इनके सेवन से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। इनसे पेट भी भरा हुआ महसूस होता है। जिससे, एक्सरसाइज़, खेल-कूद और ट्रैवलिंग के बीच जल्दी भूख नहीं लगती और आप अपने काम पर फोकस कर पाते हैं।

Night Terror in Kids: क्या आपका बच्चा नींद में अचानक रोने और कांपने लगता है? नाइट टेरर हो सकती है इसकी वजह, जानें क्या है यह बीमारी

Immunity: इम्यूनिटी बढ़ाते हैं गर्मियों में मिलने वाले ये फल और सब्ज़ियां, ज़रूर करें सेवन

‘विटामिन के’ कर सकता कोविड-19 से सुरक्षित रहने में मदद, रिसर्च में किया गया दावा, जानें Vitamin K के अन्य फायदे

Immunity Boost: पालक खाने से बूस्ट होती है इम्यूनिटी, वायरस और बीमारियों से बचाने के लिए बच्चों को रोज़ खिलाएं यह हरी सब्ज़ी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source